Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब इन दलों से भी डरी कांग्रेस, साथ छोड़ने की सता रही चिंता…

    By January 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब इन दलों से भी डरी कांग्रेस, साथ छोड़ने की सता रही चिंता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डेढ़ साल के अंतराल में फिर से पाला बदल लिया है।

    विपक्ष के INDIA अलायंस के गठन में अहम भूमिका निभाने के बाद भी जिस तरह नीतीश कुमार ने रातोंरात पाला बदला है, उससे कांग्रेस जैसे दलों की नींद उड़ गई है।

    कांग्रेस, आरजेडी समेत INDIA अलायंस के बड़े दलों को लगता था कि बिहार, महाराष्ट्र और बंगाल जैसे राज्यों में विपक्ष मजबूत रहेगा।

    लेकिन 2024 की लड़ाई शुरू होने से पहले ही इन राज्यों से बुरे संकेत मिलने लगे हैं। हिंदी पट्टी में भाजपा पहले से ही बेहद मजबूत है। इसमें एकमात्र राज्य बिहार था, जहां से एक चुनौती मिल सकती थी।

    अब नीतीश कुमार के पालाबदल से भाजपा सीधे तौर पर फायदे की स्थिति में है। यही नहीं अब महाराष्ट्र को लेकर भी संकट की स्थिति है।

    यहां उद्धव गुट की शिवसेना और कांग्रेस में सीटों को लेकर मतभेद है। यहां तक कि दक्षिण मुंबई सीट पर दावेदारी ऐसी है कि अंत में मिलिंद देवड़ा जैसे नेता ने कांग्रेस को ही छोड़ दिया और शिंदे गुट में चले गए।

    अब कांग्रेस के आगे चैलेंज यह है कि कैसे वह उद्धव गुट को इलेक्शन के बाद भी साधे रहे। इसके अलावा बहुजन विकास अघाड़ी भी कठिन बारगेनिंग कर रही है, जो प्रकाश आंबेडकर की पार्टी है। 

    दरअसल कांग्रेस के रणनीतिकारों में यह चर्चा भी है कि उद्धव ठाकरे का खेमा कभी भी भाजपा के संग जा सकता है। ऐसी स्थिति कांग्रेस को असहज करने वाली होगी।

    यही नहीं कांग्रेस के लिए बंगाल में भी स्थिति बेहद कठिन हो गई है। यहां टीएमसी ने कांग्रेस से अलग ही चुनाव लड़ने की बात कही है।

    इसके अलावा वामदलों से भी अब तक सहमति नहीं बन पाई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अलग ही लड़ेगी और यूपी में भी अखिलेश यादव बेहद सख्त लाइन ले चुके हैं।

    ऐसे में कोई हैरानी की बात नहीं होगी यदि अगले कुछ समय में जेडीयू के अलावा कुछ और दल INDIA अलायंस ही छोड़कर चले जाएं।

    प्रकाश आंबेडकर को तो रामदास आठवले खुला ऑफर भी दे चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि यदि आंबेडकर INDIA अलायंस में आते हैं तो उन्हें अकोला सीट दी जा सकती है।

    यही नहीं उनके स्वागत में तो मैं अपना मंत्री पद भी दे सकता हूं। हालांकि प्रकाश आंबेडकर भाजपा के तीखे आलोचक रह चुके हैं।

    फिर भी महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए स्थिति मुश्किल है। इसकी एक वजह यह भी है कि एनसीपी बंटी हुई है। शरद पवार गुट सीटें तो ज्यादा चाहता है, लेकिन उसके पास ताकत कम है। शरद पवार के भतीजे अजित पवार भाजपा के संग हैं।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.