Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल…

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ जिले के पीएम श्री शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के सभी सात संभागों से चयनित विकासखण्डों के प्रतिनिधि छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

    क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। धरमजयगढ़ विकासखण्ड ने 35 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और लैलूंगा विकासखण्ड ने 30 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल

    कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.व्ही राव ने छात्रों से गणित और विज्ञान विषय से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के मूल सिद्धांतों की गहरी समझ विकसित करने और वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने अध्ययन में पुस्तकों को सबसे अच्छा मार्गदर्शक बताते हुए निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।

    प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को कुल शैक्षणिक सात समूहों में विभाजित कर प्रश्नोत्तरी कराई गई। प्रश्नों के निर्माण एवं प्रतियोगिता संचालन की ज़िम्मेदारी विषय विशेषज्ञों ने निभाई, जिनमें राजेन्द्र कलैत (भौतिकी), पारसमणि साहू (रसायन), अनुपमा तिवारी (जीवविज्ञान) और बी.एल. गुप्ता (गणित) शामिल थे।

    News Desk

    Related Posts

    जेल से रिहा होते ही निकाला जुलूस, वायरल वीडियो ने फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे

    August 6, 2025

    बिलासपुर बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर, बारिश की कमी से बढ़ी लोगों की परेशानी

    August 6, 2025

    सरगुजा राजपरिवार के कोठीघर से पीतल की हाथी मूर्ति चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

    August 6, 2025

    गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी : अरुण साव

    August 6, 2025

    सूर्यघर योजना बनी राहत का साधन, अंजली सिंह को मिली सब्सिडी और सस्ती बिजली”….

    August 6, 2025

    पुनर्मूल्यांकन के बाद गरियाबंद बोर्ड परीक्षा परिणामों में चौथे स्थान पर….

    August 6, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    जेल से रिहा होते ही निकाला जुलूस, वायरल वीडियो ने फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे

    August 6, 2025

    बिलासपुर बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर, बारिश की कमी से बढ़ी लोगों की परेशानी

    August 6, 2025

    सरगुजा राजपरिवार के कोठीघर से पीतल की हाथी मूर्ति चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

    August 6, 2025

    गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी : अरुण साव

    August 6, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.