Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    बच्चे लायक नहीं…चीन में बुजुर्ग महिला ने कुत्ते-बिल्लियों के नाम कर दी अपनी 23 करोड़ की दौलत…

    By January 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बच्चे लायक नहीं…चीन में बुजुर्ग महिला ने कुत्ते-बिल्लियों के नाम कर दी अपनी 23 करोड़ की दौलत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बच्चों से दुखी होकर लगभग 23 करोड़ रुपये की दौलत पालतू कुत्ते-बिल्लियों को देने का फैसला कर लिया।

    महिला का कहना है कि उसके बच्चे कभी उसकी देखभाल करने और हालचाल लेने तक नहीं आते। बुढ़ापे में केवल उसके पालतू जानवर ही उसका साथ देते हैं। इसलिए उसके बेटे और बेटियां इस लायक ही नहीं हैं कि उनके नाम संपत्ति की जाए। महिला शंघाई की रहने वाली है और उसका नाम लिउ है।

    चीन में पैदा हुई कानूनी अड़चन
    लिउ ने अपनी वसीयत में बदलाव करवा दिया है। हालांकि इस काम में उसे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दरअसल चीन के कानून के तहत कोई भी व्यक्ति जानवरों के नाम वसीयत नहीं कर सकता है।

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक लिउ ने जब अपनी पूरी दौलत अपने पालतू कुत्ते-बिल्लियों के नाम करने की इच्छा जाहिर की तो जानकारों ने कहा कि कानून इसकी इजाजत नहीं देता है। महिला का कहना था कि जब वह बीमार थी तब भी उसके बच्चे उसे देखने नहीं आए।

    महिला की उम्र कन्फर्म नहीं हो पाई है। हालांकि रिपोर्ट में महिला को बुजुर्ग बताया गया है। चीन के विल रजिस्ट्रेशन सेंटर के एकअधिकारी चेन काई के मुताबिक उन्होंने ही वसीयत करने का एक विकल्प सुझाया।

    उन्होंने कहा कि लिउ की मौजूद वसीयत वनवे है। ऐसे में उन्हें किसी विश्वसनीय व्यक्ति को पालतू जानवरों की देखभाल करने के लिए चुनना चाहिए।

    इसके बाद उसके नाम पर ही वसीयत कर देनी चाहिए। उससे भी शपथपत्र ले लेना चाहिए कि वह अपने वादे को पूरा करेगा। 

    कुछ अधिकारियों ने लिउ को चेतावनी भी दी कि अपनी सारी संपत्ति किसी वेटनरी क्लीनक के ओनर के नाम कर देने से वह मुसीबत में भी फंस सकती  हैं।

    वहीं अगर बाद में बच्चों का व्यवहार बदलता है और वह अपनी संपत्ति उन्हें देना चाहती हैं तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी। हालांकि लिउ ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया।

    हालांकि बुजुर्ग महिला ने अपना इरादा नहीं बदला और अपने पड़ोस के ही एक वेटनरी क्लीनिक के मालिक के नाम पर वसीयत कर दी। 

    चीन में सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा होने लगी। बहुत सारे लोगों ने महिला की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि अगर कोई भी बेटा अपनी मां की देखभाल नहीं करेगा तो उसका यही हश्र होना चाहिए। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी ने अपनी संपत्ति अपने पालतू जानवरों के नाम की है।

    साल 2010 में मशहूर फैशन डिजाइनर भी अपनी 97 हजार डॉलर की संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के लिए छोड़ गए थे।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.