Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    तेजस्वी कुछ नहीं करते थे, मैं वहीं वापस आया जहां था, फिर CM बनते ही बदले नीतीश के तेवर; INDIA पर भी खूब बरसे…

    By January 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेजस्वी कुछ नहीं करते थे, मैं वहीं वापस आया जहां था, फिर CM बनते ही बदले नीतीश के तेवर; INDIA पर भी खूब बरसे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर से भाजपा के सपोर्ट से मुख्यमंत्री बन गए हैं।

    उन्होंने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार की बदलते सियासी बयार के बीच आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

    रविवार शाम तेजस्वी यादव ने कहा कि जेडीयू 2024 में खत्म हो जाएगी। तेजस्वी यादव के इस बयान का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी कुछ नहीं कर रहे थे।

    2024 में जेडीयू खत्म हो जाएगी: तेजस्वी
    रविवार को एएनआई से बातचीत में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जेडीयू 2024 तक खत्म हो जाएगी।

    राजनीतिक दल के रूप में अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने राज्य में और राजनीतिक घटनाक्रमों का भी संकेत दिया और कहा कि ‘खेल अभी शुरू होना बाकी है।’ नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम बताते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, “खेल अभी शुरू हुआ है, खेल अभी बाकी है। मैं जो कहता हूं, करता हूं…मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि जेडीयू पार्टी 2024 में खत्म हो जाएगी। जनता हमारे साथ है।”

    तेजस्वी कुछ नहीं करते थे: नीतीश 
    अपने शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने पटना में संवाददाताओं के सावल का जवाब दिया।

    नीतीश कुमार से तेजस्वी के बयान के बारे में पूछा गया तब उन्होंने ने कहा, “हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं। हम यही करते रहेंगे। तेजस्वी कुछ नहीं कर रहे थे। अब मैं वहीं  (एनडीए में) वापस आ गया हूं जहां पहले था और अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।”

    नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली। पटना के राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

    नीतीश कुमार के साथ भाजपा के नेताओं विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और प्रेम कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।

    जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाले हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

    नीतीश ने साधा इंडिया पर भी निशाना 
    नीतीश कुमार ने दिन में यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं।

    इसी के साथ उन्होंने भाजपा के सहयोग से नयी सरकार बनाने का दावा भी पेश किया था। लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। 

    महागठबंझन ने किया बहिष्कार
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कुमार के पूर्व सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया, जबकि एक अन्य पूर्व सहयोगी कांग्रेस भी अनुपस्थित रही।

    2000 में पहली बार सीएम बने थे नीतीश     
    जेडीयू सुप्रीमो ने 2000 में राज्य के मुख्यमंत्री पद की पहली बार शपथ ली थी, लेकिन उनकी सरकार एक सप्ताह के भीतर ही गिर गयी थी।

    उन्होंने मई 2014 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आठ महीने बाद ही जीतन राम मांझी को हटाकर उन्होंने नवंबर 2015 में मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की।

    उस समय जद(यू), राजद और कांग्रेस गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। उन्होंने 2017 में भाजपा के साथ नयी सरकार बनाने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

    वह 2020 के विधानसभा चुनाव में फिर मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जीत हासिल की थी, जबकि जदयू ने खराब प्रदर्शन किया था।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    CG NEWS: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के इन 3 जगहों के बदले नाम, जानिए इनके नए नाम….

    June 4, 2025

    पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर की थी अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार

    June 4, 2025

    MP News: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में विशेष आयोजन, मेपकास्ट और सहयोगी संस्थाएं मिलकर कराएंगी कार्यक्रम…

    June 4, 2025

    MP NEWS: उज्जैन में 5 जून को स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट, CM डॉ. यादव करेंगे ‘वेलनेस-एक नई सोच’ पर संवाद…

    June 4, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.