Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    जनजातीय संग्रहालय भावी युवा पीढ़ी में गौरवशाली आदिवासी संस्कृति के प्रति आत्म गौरव का भाव करेगा जागृत – केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके

    News DeskBy News DeskJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनजातीय संग्रहालय भावी युवा पीढ़ी में गौरवशाली आदिवासी संस्कृति के प्रति आत्म गौरव का भाव करेगा जागृत – केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जनजातीय संग्रहालय छत्तीसगढ़ की संास्कृतिक विरासत को विश्वपटल पर स्थापित करेगा

    केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके द्वारा अपने दो दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतिम चरण में आज आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर परिसर में स्थित नवनिर्मित छत्तीसगढ़ जनजातीय संग्रहालय का निरीक्षण किया गया।

    जनजातीय केन्द्रीय मंत्री श्री उईके संग्रहालय की सभी 14 गैलरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आदिम जाति विकास मंत्री मंत्री श्री रामविचार नेताम, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं टीआरटीआई के संचालक श्री जगदीश कुमार सोनकर उपस्थित थे। संग्रहालय में जनजातियों के परंपरागत वाद्ययंत्रों, आवास एवं घरेलू उपकरण, शिकार उपकरण, उनमें कृषि की परंपरागत तकनीकें एवं उपकरणों का जीवंत प्रदर्शन, उनमें आग जलाने की पद्धतियां, लौह निर्माण, रस्सी निर्माण, फसल मिंजाई (पौधांे से बीज अलग करना), कत्था निर्माण, चिवड़ा-लाई निर्माण, मंद आसवन, अन्न कुटाई व पिसाई, तेल प्रसंस्करण हेतु उपयोग में लाने जाने वाले उपकरणांे व परंपरागत तकनीकों, सांस्कृतिक विरासत के अंतर्गत अबुझमाड़िया में गोटुल, भुंजिया जनजाति में लाल बंगला, जनजातियों में परम्परागत कला कौशल जैसे बांसकला, काष्ठकला, चित्रकारी, गोदनाकला, शिल्पकला आदि के जीवंत प्रदर्शन को उनके द्वारा बहुत सराहा गया एवं साथ ही संग्रहालय का भ्रमण करने आए आगंतुको से पुछने पर उनके द्वारा भी संग्रहालय की बहुत सराहना की गई।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इसी वर्ष 14 मई को लगभग 9 करोड़ रूपए की लागत से बनकर तैयार जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण किया गया था। इसके बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया गया है। संग्रहालय को देखने प्रतिदिन सैकड़ों की संख्यां में आगंतुक तथा शोधार्थी एवं बुद्धिजीवी पहुंच रहे हैं। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा द्वारा संग्रहालय में प्रयुक्त डिजीटल एवं एआई तकनीक के संबंध में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके को अवगत कराया गया।

    केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री उईके द्वारा टीआरटीआई परिसर में ही निर्माणाधीन शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने संग्रहालय के डिजीटली प्रेजेंटेशन को देखकर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह संग्रहालय भी 30 सिंतंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उनके द्वारा विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव, संचालक टीआरटीआई एवं संग्रहालय के निर्माण कार्य में लगी पूरी टीम को उच्च कोटि के कार्यों के लिए ब

    धाई दी।

     

    News Desk

    Related Posts

    एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान

    July 13, 2025

    परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला

    July 13, 2025

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर प्रहार: रथयात्रा तक दुर्गति का श्राप!

    July 13, 2025

    नकली होलोग्राम वाली शराब पकड़ी गई: आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 13, 2025

    छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 14 जुलाई से, विपक्ष के वार का जवाब देने को भाजपा तैयार: सीएम विष्णुदेव साय….

    July 13, 2025

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में तस्करी का खुलासा: ट्रक की तलाशी में मिला गांजे का जखीरा, दो तस्कर गिरफ्तार

    July 13, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान

    July 13, 2025

    परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला

    July 13, 2025

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर प्रहार: रथयात्रा तक दुर्गति का श्राप!

    July 13, 2025

    MP NEWS- सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    July 13, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.