Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य पर लगे झूठे आरोप, 15 लोगों को भेजा ₹10 लाख से अधिक का मानहानि नोटिस

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य पर लगे झूठे आरोप, 15 लोगों को भेजा ₹10 लाख से अधिक का मानहानि नोटिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर शहर के एक प्रति ष्ठित निजी विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रुपिका लॉरेंस ने स्कूल प्रबंधन और कार्यप्रणाली पर झूठे और मानहानिक आरोप लगाने वाले 15 व्यक्तियों को कानूनी नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रायपुर जिला न्यायालय के अधिवक्ता अहसानुल सिद्दीकी द्वारा दिनांक 4 जुलाई 2025 को भेजा गया।

    नोटिस में बताया गया है कि श्रीमती रुपिका लॉरेंस विगत 20 वर्षों से शिक्षा सेवा में कार्यरत हैं और पिछले कुछ वर्षों से विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य के रूप में कर्तव्य निभा रही हैं। किंतु हाल ही में एक समूह द्वारा उनके विरुद्ध सोशल मीडिया, शासकीय संस्थानों और अभिभावकों के बीच झूठे, अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण आरोप फैलाए गए हैं, जिनका कोई कानूनी या तथ्यात्मक आधार नहीं है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोप लगाने वालों ने स्कूल प्रबंधन में गड़बड़ी, स्टाफ का उत्पीड़न, पीएफ राशि रोकना, कोविड के समय जबरन काम कराना जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिससे श्रीमती लॉरेंस की सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

    प्रभारी प्राचार्य की ओर से जारी नोटिस में इन सभी 15 लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और ₹10.25 लाख की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है:

    मानहानि व सामाजिक क्षति – ₹5,00,000

    मानसिक व शारीरिक पीड़ा – ₹5,00,000

    कानूनी व्यय व नोटिस शुल्क – ₹25,000

    कुल: ₹10,25,000

    नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर प्रतिवादीगण द्वारा सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना और संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया, तो आपराधिक मानहानि की कार्यवाही (IPC की धारा 499 एवं 500 के तहत) प्रारंभ की जाएगी।

    इस घटनाक्रम ने शिक्षा जगत में चिंता का विषय उत्पन्न कर दिया है। कई शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार के झूठे आरोपों को ईमानदार शैक्षिक नेतृत्व के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।

    News Desk

    Related Posts

    भाजपा प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन : CM साय बोले- वरिष्ठ नेताओं से मिला मार्गदर्शन भविष्य के लिए लाभकारी

    July 9, 2025

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 महिला नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

    July 9, 2025

    CG NEWS- युक्तियुक्तकरण से बदली स्कूलों की तस्वीर, शिक्षा गुणवत्ता की ओर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 9, 2025

    CG NEWS- छत्तीसगढ़ में बौद्ध विरासत को सम्मान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 9, 2025

    छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री साय

    July 9, 2025

    ग्राम हर्रई में डायरिया रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, ग्रामीण रहे सक्रिय

    July 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    भाजपा प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन : CM साय बोले- वरिष्ठ नेताओं से मिला मार्गदर्शन भविष्य के लिए लाभकारी

    July 9, 2025

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 महिला नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

    July 9, 2025

    MP NEWS:“मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव” में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जुलाई को करेंगे निवेशकों से संवाद….

    July 9, 2025

    MP NEWS- युवाओं को रोजगार संपन्न बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : एमएसएमई से सशक्त हो रहा मध्यप्रदेश….

    July 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.