Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    Breaking News

    वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, अहमदाबाद-कोलकाता समेत कई शहरों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    News DeskBy News DeskApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, अहमदाबाद-कोलकाता समेत कई शहरों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लोकसभा और राज्यसभा में पास कर दिया गया है। इसे लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद देश के कई बड़े शहरों में मुस्लिम समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया। कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद की सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग उतर आए और बिल को ‘मुस्लिम विरोधी’ करार देते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।

    इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस बिल के पास होने पर इसे जम्हूरियत के लिए काला अध्याय और कलंक बताया है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि सत्ताधारी लोग ताकत के नशे में मदहोश होकर आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने मु्स्लिमसंगठनों और मुसलमानों की आवाज को नहीं सुना। इसके खिलाफ मुसलमान शांत नहीं बैठेगा और पूरे देश में प्रदर्शन किए जाएंगे।

    वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने के बाद अहमदाबाद से लेकर कलकत्ता तक अलग-अलग मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अहमदाबाद में मुसलमानों ने इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा कोलकाता, हैदराबाद समेत देश के अन्य राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच दिल्ली के जामिया इलाके में पुलिस ने आज फ्लैग मार्च निकाला। बता दें कि दिल्ली में इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने की संभावना के बीच आरपीएफ ने फ्लैग मार्च निकाली और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

    बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए 2 अप्रैल को इसे लोकसभा में पेश किया गया था, जहां से इसे पास कर दिया गया। वहीं गुरुवार को इस विधेयक राज्यसभा में पेश किया गया, जहां से इसे पास कर दिया गया है। बता दें कि इसे लेकर भारत सरकार का कहना है कि मुसलमानों को धार्मिक मामलों में या वक्फ में कोई दखल नहीं देगा। हालांकि विपक्ष द्वारा लगातार इस विधेयक का विरोध किया जा रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    IPL 2025: फाइनल में पंजाब ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

    June 3, 2025

    पंजाब से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

    June 3, 2025

    भारत में कोरोना के एक्टिव केस 4000 के पार, 31 लोगों की मौत

    June 3, 2025

    सिक्किम में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत, 6 लापता

    June 2, 2025

    शिलांग में लापता कपल में पति राजा का शव मिला, पत्नी सोनम की तलाश जारी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जाताया शोक

    June 2, 2025

    भारत में कोरोना के 4000 एक्टिव केस, 24 घंटे में 6 की मौत

    June 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    CG NEWS- नियद नेल्लानार योजना से बदल रही दूरस्थ गांवों की तस्वीर: अबूझमाड़ के कुतुल तक पहुँची पहली बस सेवा, विकास की ओर बढ़ा एक और कदम…..

    June 3, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ….

    June 3, 2025

    MP News: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “विरासत भी और विकास भी’’ की दिशा में निरंतर बढ़ता मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 3, 2025

    MP NEWS: प्राकृति का अद्भुत वरदान एवं अद्वितीय नैसर्गिक देन है पचमढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    June 3, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.