Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    मध्यप्रदेश

    इंदौर में रंगपंचमी पर निकलेंगी रंगारंग गेर – रंगों से होगा शहर सराबोर

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर में रंगपंचमी पर निकलेंगी रंगारंग गेर – रंगों से होगा शहर सराबोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में समन्वय के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों को सौंपी जवाबदारी

    इंदौर। इंदौर में आज रंगपंचमी पर 19 मार्च को रंगारंग गेर निकलेंगी। इंदौर रंगों से सराबोर होगा। इस परम्परागत रंगों के आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। रंगपंचमी त्यौहार के दौरान गेर/फाग यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में समन्वय के ‍लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने पूरे गेर मार्ग को नौ सेक्टरों में विभाजित कर अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया है। सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम/कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सौंपी गई है।

    अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री रोशन राय सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के समन्वयक रहेंगे। अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल सेक्टर क्रमांक-1, 2 एवं 3 के प्रभारी रहेंगे। इसी तरह अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति शर्मा सेक्टर क्रमांक- 4, 5 व 6 तथा अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह रघुवंशी सेक्टर क्रमांक- 7, 8 व 9 के प्रभारी बनाये गये हैं। इनके अधीनस्थ सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम/कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रत्येक गेर के साथ भी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को तैनात किया गया है।

    उक्त अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए पुलिस अधिकारियों से आवश्यक समन्वय एवं संवाद बनाए रखेंगे। संबंधित विभागों नगर निगम, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करवाएंगे। अपने अधीनस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र में उक्त कार्य संपादित करवाएंगे। समस्त अधिकारी अपने रूट से निकलने वाली गेरो को यथा समय आगे बढ़ाते रहेंगे तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखेंगे। गेरो के साथ संलग्न अधिकारी उन गेरो के प्रभारी रहेंगे तथा पूरे समय साथ रहकर संबंधित गेर को समय से आगे बढ़ाते रहेंगे तथा रूट में आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025

    वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला

    August 10, 2025

    भांग की खेती की अनुमति पर फिर झटका, CG हाईकोर्ट ने PIL खारिज की

    August 10, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.