Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों तथा सिंहस्थ क्षेत्र में 476 करोड़ रुपए लागत के सीवरेज कार्यों का किया भूमि-पूजन…

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों तथा सिंहस्थ क्षेत्र में 476 करोड़ रुपए लागत के सीवरेज कार्यों का किया भूमि-पूजन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली के पावन अवसर पर उज्जैन में कालिदास अकादमी परिसर में नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमृत 2.0 मिशन अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों तथा सिंहस्थ क्षेत्र में 476 करोड़ रुपए लागत के सीवरेज कार्यों का भूमि-पूजन किया। इससे 3 लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम उज्जैन के गौरव में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए सदैव प्रयासरत है। हम भाग्यशाली हैं जो उज्जैन जैसा स्वर्ग हमें मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिए हम कृत-संकल्पित हैं। इसके अंतर्गत 2329 करोड़ के कार्य किये जा रहे हैं।

    जल संसाधन विभाग के 2533 करोड़ रुपए के तीन, ऊर्जा विभाग के 329 करोड़ रुपए के 6 कार्य किये जा रहे हैं। 9650 करोड़ रुपए के टू लेन तथा फोर लेन सड़क निर्माण किये जा रहे हैं। पर्यटन के 382 करोड़ रुपए, संस्कृति विभाग के 259 करोड़ रुपए के काम किये जा रहे हैं। मेडिसिटी में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के समस्त कार्य जून 2027 में पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ का व्यापक एवं भव्य आयोजन हम सब की जिम्मेदारी है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय पेप्सीको कंपनी द्वारा वृहद स्तर की फैक्ट्री डाली जाएगी, जो आलू के चिप्स बनाएगी। उज्जैन को शीघ्र ही “जू” की सौगात मिलने वाली है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में देश और दुनिया भर के उद्योगपति निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। प्रदेश में गौ-दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किया जा रहा है, जो भी नागरिक घर में भी गौ-पालन करेंगे उनको शासन द्वारा बोनस दिया जाएगा। असहाय निराश्रित गौ-माता का पालन शासन द्वारा किया जाएगा।

    इसके लिए शहरों में 10-10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं निर्मित की जा रही है। प्रदेश में गौ-शालाओं को प्रति गौ-माता 20 के स्थान पर अब 40 रुपए अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश की केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल और ताप्ती नदी परियोजनाओं से आने वाले समय में 100 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन सिटी पर भी कार्य किया जा रहा है।

    कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती, श्री रामलाल यादव, श्री संजय अग्रवाल उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता तथा बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध जन एवं नागरिक आदि उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    MP News: उज्जैन में वेलनेस निवेश को मिला मुख्यमंत्री डॉ. यादव का समर्थन, स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा….

    June 5, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंदूर का पौधा रोपकर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश…

    June 5, 2025

    MP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, वेटलैंड एटलस और पर्यावरण पोर्टल का लोकार्पण….

    June 5, 2025

    MP News: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा विशेष उपहार, महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान….

    June 5, 2025

    MP News: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में विशेष आयोजन, मेपकास्ट और सहयोगी संस्थाएं मिलकर कराएंगी कार्यक्रम…

    June 4, 2025

    MP NEWS: उज्जैन में 5 जून को स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट, CM डॉ. यादव करेंगे ‘वेलनेस-एक नई सोच’ पर संवाद…

    June 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वीं वाहिनी CRPF के F/ समवाय कुल्हाड़ीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम

    June 5, 2025

    पर्यावरण मंडल ने किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, 450 बच्चों ने लिया भाग

    June 5, 2025

    हेमचंद यादव विश्वविद्यालय आज से प्रवेश शुरू

    June 5, 2025

    कलेक्टर रेडक्रॉस भवन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने की प्रेसवार्ता

    June 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.