Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    मध्यप्रदेश

    International Women’s Day2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एम.पी. ट्रांसको की मातृशक्ति का किया गया सम्मान…

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    International Women’s Day2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एम.पी. ट्रांसको की मातृशक्ति का किया गया सम्मान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तरंग ऑडीटोरियम रामपुर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्यालय जबलपुर स्थित सभी नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

    मातृशक्ति की उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसरः एम.डी. इंजी. तिवारी :-

    मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ महिलाओं के प्रति आदर व्यक्त करने का दिन नहीं है बल्कि यह उन तमाम मातृशक्ति की उपलब्धियों का सम्मान करने का अवसर है। इनके कारण समाज में महिलाओं ने बदलाव लाया है।

    महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी: एम.डी. श्री द्विवेदी :-

    मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी ने कहा कि देश एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिये महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी और उनका प्रोत्साहन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिये नौकरी या व्यवसाय करना चाहिये।

    पॉवर सेक्टर में भी मातृ शक्ति विद्यमान – जेनको एम.डी. श्री मंजीत सिंह

    मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मंजीत सिंह ने कहा कि मातृशक्ति के कारण हम सबका अस्तित्व है। आज पॉवर सेक्टर में भी महिलाओं का बोलबाला है और जनरेशन जैसी कंपनी में भी मातृ शक्ति पॉवर हाउस जैसी कठिन जगह पर कार्य कर रही है।

    भारत में प्रारंभ से ही महिला रही है सशक्त: सी.जी.एम. राठौर:-

    मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सी.जी.एम. श्रीमति नीता राठौर ने अपने उदबोधन मे कहा कि भारत में महिला प्रारंभ से ही शक्ति के रूप में पूजी जाती रहीं है। वह पहले भी सशक्त थीं और अभी भी पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत परिवार महिला कार्मिकों के लिये सुरक्षित एवं साफ-सुथरा कार्यस्थल है।

    जबलपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने कहा कि हालांकि स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी रहती है लेकिन उन्होंने पहली बार विद्युत क्षेत्र में महिलाओं को इस तरह के चुनौती भरे कार्य निष्पादित करते हुये जाना। मुख्य अभियंता श्री देवाशीष चक्रवर्ती के संयोजन में नारी के प्रति बदलते सकारात्मक रवैये को परिलक्षित करती एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों द्वारा एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।

    News Desk

    Related Posts

    MP News- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: कुंडम क्षेत्र में 1400 करोड़ की लागत से बनेगा गौमुख जलाशय…

    June 9, 2025

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नगदी रहित उपचार – ‘कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम- 2025’ लागू

    June 7, 2025

    पौष्टिक आहार से कोई वंचित न रहे, अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    June 7, 2025

    MP NEWS- शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा नवोदय और सांदीपनी विद्यालय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 7, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए….

    June 6, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर

    June 9, 2025

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के पिता बोले- मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती, पुलिस फंसा रही

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.