Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    रायपुर : किसान सेवाराम की मेहनत रंग लाई

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : किसान सेवाराम की मेहनत रंग लाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    मेहनत, सही दिशा और सरकारी सहयोग से कोई भी किसान अपनी किस्मत बदल सकता है। जशपुर विकासखंड के ग्राम जिलिंग के किसान सेवाराम की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं का सही लाभ उठाकर अपने खेतों में हरियाली बिखेरी और अपने परिवार के सपनों को साकार किया।

    सेवाराम के पास 2.8 हेक्टेयर कृषि भूमि थी, जहां वे वर्षों से परंपरागत तरीके से खेती कर रहे थे। वे मुख्य रूप से देशी धान और अन्य फसलें उगाते थे, लेकिन उत्पादन कम होने के कारण मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा था। हर साल लागत ज्यादा और मुनाफा कम होने से उनका मनोबल गिरता जा रहा था।

    सेवाराम की किस्मत तब बदली, जब उन्होंने कृषि विभाग से संपर्क किया। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने उन्हें सही मार्गदर्शन दिया और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में मदद की। इसके माध्यम से उन्हें रासायनिक खाद और बैंक लोन की सुविधा मिली, जिससे उनकी खेती में बड़ा बदलाव आया।

    इसके अलावा, कृषि विभाग की सहायता से सेवाराम को उच्च गुणवत्ता वाले धान (एम.टी.यू. 1256), उड़द (प्रक्ष उड़द-1), अरहर (सी.जी. अरहर) और रागी बीज प्राप्त हुए। नई तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के तरीकों को अपनाने से उनकी फसलों की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

    इस साल उनकी मेहनत रंग लाई और फसल उत्पादन पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक हुआ। इस सफलता से उत्साहित सेवाराम ने कहा, पहले लागत ज्यादा थी, लेकिन आमदनी कम होती थी। अब सरकारी योजनाओं के सहारे खेती करना आसान और लाभकारी हो गया है। इस बार अच्छी फसल से हुई आमदनी से मैंने अपने घर के निर्माण का सपना पूरा किया है।

    कृषि विभाग की योजनाओं से मिली सहायता और उनकी मेहनत की बदौलत आज सेवाराम न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं, बल्कि वे अपने गांव के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और कृषि विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर सरकार इसी तरह किसानों का साथ देती रही, तो हर किसान उन्नति की राह पर आगे बढ़ सकेगा।

    News Desk

    Related Posts

    एंटी-नक्सल ऑपरेशन की सफलता पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अफसरों को किया सम्मानित, बहादुर जवानों से करेंगे मुलाकात

    June 7, 2025

    तखतपुर ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्पर का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    June 7, 2025

    सीएम साय ने स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में कहा- आबकारी विभाग में 90 उप निरीक्षक, 200 आरक्षकों की होगी भर्ती

    June 7, 2025

    भिलाई के स्टील से बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे पुल

    June 7, 2025

    PM मोदी और CM साय के बीच चर्चा: बोधघाट-प्रोजेक्ट पर PM की सहमति, 269 गांवों को मिलेगा फायदा, बिजली-प्रोजेक्ट और नक्सलवाद पर भी चर्चा…

    June 7, 2025

    हाईकोर्ट के एक जज समेत बिलासपुर में मिले 10 कोरोना संक्रमित

    June 7, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    एंटी-नक्सल ऑपरेशन की सफलता पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अफसरों को किया सम्मानित, बहादुर जवानों से करेंगे मुलाकात

    June 7, 2025

    तखतपुर ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्पर का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    June 7, 2025

    सीएम साय ने स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में कहा- आबकारी विभाग में 90 उप निरीक्षक, 200 आरक्षकों की होगी भर्ती

    June 7, 2025

    भिलाई के स्टील से बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे पुल

    June 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.