Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    Breaking News

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में बोले अमित शाह- मध्य प्रदेश अन्य राज्यों को भी दिशा दिखाने वाला

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में बोले अमित शाह- मध्य प्रदेश अन्य राज्यों को भी दिशा दिखाने वाला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में मंगलवार को सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीते दो दिनों में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2025 में लगभग 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपये के MoU साइन हुए हैं और जिस प्रकार की कार्ययोजना मध्य प्रदेश सरकार ने बनाई है, उसके तहत अधिकतम MoU जल्द ही जमीन पर भी उतरेंगे। बड़ी इंडस्ट्री के साथ बाकी क्षेत्रों को भी मध्य प्रदेश सरकार की मुहिम में शामिल किया जाएगा। इस समिट में 200 से ज्यादा भारतीय कंपनियां सहित 50 देशों से ज्यादा प्रतिनिधि आए। इस बार मध्य प्रदेश ने नया प्रयोग किया है कि हर क्षेत्र का अलग समिट आयोजित किया जा रहा है।

    अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश हमारे देश की भव्य सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध राज्य है। मोदी जी के सूत्र “विकास भी, विरासत भी” को मध्य प्रदेश पूरी तरह साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लिया है। मुझे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश का इसमें बड़ा सहयोग मिलेगा। कोई भी एक सरकार देश का पूरा विकास नहीं कर सकती। इसमें हर सरकार की भागीदारी जरूरी है।

    अमित शाह ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी के लिए कौशल विकसित करने में सरकार का अहम रोल होगा। मध्य प्रदेश में बेहतर इन्फ्रास्ट्र्क्चर बन चुका है। राज्य के पारदर्शी शासन ने निवेश के लिए काफी लोगों को आकर्षित किया है। मध्यप्रदेश अन्य राज्यों को भी दिशा दिखाने वाला है। मध्य प्रदेश हर तरह से निवेश के लिए आकर्षक जगह बन चुका है।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत अपने स्वर्णिम काल से गुजर रहा है। मध्य प्रदेश भी इसमें योगदान दे रहा है। प्रकृति ने मध्य प्रदेश पर विशेष कृपा की है। हमारे पास पर्याप्त भूमि है। बड़ा जंगल है और अब इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में भी आगे है। निवेशक हमारे साथ जुड़ रहे है। हमने पूरा वर्ष उद्योग और रोजगार को समर्पित किया है। समिट में लगभग 100 से अधिक उद्योगपतियों व विभिन्न सेक्टर एक्सपर्ट ने इसमें भाग लिया है और बड़ी संख्या में 60 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों में प्रमुख उद्योगपतियों ने अपने इसमें भूमिका अदा की है।

    भारत की अग्रणी 300 से अधिक कंपनियों के एमडी और सीईओ ने भाग लिया जिसमें 25000 से अधिक निवेशक सहभागी हुए है। पहले दिन 22 लाख 50 हजार करोड़ की घोषणा हुई है। हम लगातार सुधार करेंगे और प्रदेश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के समापन में बताया कि 2 दिन में 30 लाख 77,000 करोड़ का निवेश आया है।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी ने तिरंगा लहराकर किया चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

    June 6, 2025

    भारत में कोरोना के एक्टिव केस 5000 के करीब, 24 घंटे में 7 की मौत

    June 6, 2025

    RBI ने रेपो रेट में की 0.5% की कटौती, EMI हो सकती है कम

    June 6, 2025

    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, RCB के मार्केटिंग हेड समेत 4 गिरफ्तार

    June 6, 2025

    पीएम मोदी आज करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल का उद्घाटन

    June 6, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु हादसे पर जताया दुख

    June 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो दवाइयों की पहुंच: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 6, 2025

    पीएम मोदी ने तिरंगा लहराकर किया चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

    June 6, 2025

    भारत में कोरोना के एक्टिव केस 5000 के करीब, 24 घंटे में 7 की मौत

    June 6, 2025

    RBI ने रेपो रेट में की 0.5% की कटौती, EMI हो सकती है कम

    June 6, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.