Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    जेल में निरूद्ध 358 बंदियों ने प्रयागराज से लाए गंगा जल की पूजा-अर्चना की एवं किया स्नान

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेल में निरूद्ध 358 बंदियों ने प्रयागराज से लाए गंगा जल की पूजा-अर्चना की एवं किया स्नान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री की पहल पर जिला जेल राजनांदगांव में महाकुंभ स्नान का विशेष आयोजन
    बंदियों के आस्था को जीवंत रखने एवं उनके जीवन में सकरात्मक परिवर्तन लाने के लिए की गई अनोखी पहल

    राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर जिला जेल राजनांदगांव में महाकुंभ स्नान का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए 358 बंदियों ने प्रयागराज से लाए गंगा जल की पूजा-अर्चना की एवं स्नान किया। इस अवसर पर बंदियों में उत्साह रहा। बंदियों ने इस स्नान के माध्यम से मानसिक और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति की आशा व्यक्त की। कैदियों के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए जेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ स्नान के आयोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। शासन की इस अनोखी पहल से सभी बंदियों में हर्ष का वातावरण दिखा एवं काफी उत्सुकता एवं प्रसन्नता से बंदियों ने महाकुंभ स्नान किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री अक्षय सिंह राजपूत, सहायक जेल अधीक्षक सुश्री पूजा तिवारी एवं जेल के सभी स्टॉफ उपस्थित थे।

    जेल अधीक्षक श्री अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि जिला जेल राजनांदगांव में महाकुंभ स्नान का आयोजन कराया गया। प्रयागराज से गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। समस्त बंदियों ने पूजा की और स्नान किया तथा उनमें एक सकारात्मकता दिखी है। उनके मन में यह बात थी कि वे महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज नहीं जा पा रहे है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जेल में निरूद्ध 358 बंदियों के लिए यह विशेष आयोजन किया गया। पुलिस विभाग द्वारा सुधारात्मक सेवाओं पर कार्य किया जा रहा है। जेल बंदियों को अपराध की दुनिया से दूर कर सुधारात्मक क्षेत्र में लाना है। उनकी आस्था को जीवंत रखना एवं उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए यह पहल की गई है।

    News Desk

    Related Posts

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी

    June 7, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा

    June 7, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

    June 7, 2025

    युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ

    June 7, 2025

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए: पुलिस

    June 7, 2025

    एनआईए ने सेना के जवान की हत्या के मामले में नक्सली कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

    June 7, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी

    June 7, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा

    June 7, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

    June 7, 2025

    युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ

    June 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.