Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राजनीती

    प्रगति यात्रा के चौथे चरण में 2 फरवरी को बांका पहुंच रहे नीतीश…जान लें मिनट टू मिनट कार्यक्रम 

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रगति यात्रा के चौथे चरण में 2 फरवरी को बांका पहुंच रहे नीतीश…जान लें मिनट टू मिनट कार्यक्रम 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रगति यात्रा कर रहे हैं। प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका पहुंच रहे है। सीएम बांका के रजौन प्रखंड के तहत उन्नति ग्राम (स्मार्ट गांव) बाबरचक व ओढ़नी डैम में नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करने वाले है। इसके अलावा वे थीम पार्क और कैफेटेरिया का निरीक्षण करने वाले है। मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का अवलोकन करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरशोर से चल रही है।  मुख्यमंत्री नीतीश का हेलीकॉप्टर दो फरवरी को सुबह 11 बजे उन्नति ग्राम बाबरचक के हैलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद 11:05 में वे हैलीपेड से वाहन द्वारा उन्नति ग्राम जाएंगे। उन्नति ग्राम का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री 11:33 में हैलीपेड के लिए प्रस्थान करने वाले है। इसके बाद 11:40 बजे ओढ़नी डैम के लिए उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। वे 11:55 बजे ओढ़नी डैम स्थित हैलीपेड पर उतरकर 12 बजे हैलीपेड से वाहन द्वारा पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित ओढ़नी डैम द्वीप रिसॉर्ट के लिए निकल जाएंगे। 
    सीएम नीतीश का 12:05 बजे ओढ़नी डैम द्वीप रिसॉर्ट पर आगमन होगा। वे यहां उद्घाटन करने के अलावा जिले की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने वाले है। वे 12:20 बजे वाहन से ओढ़नी डैम के हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर, फिर 12:30 बजे अमरपुर प्रखंड के राजपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होने वाले है। 12:45 बजे वे राजपुर के हैलीपेड पर उतरने और 12:50 बजे मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि का अवलोकन एवं उद्घोषणा करने वाले है। वहीं 12:53 बजे राज्य उच्च पथ 25 स्थित पुलिस केंद्र बांका के मुख्य द्वार के लिए वाहन से प्रस्थान होगा। मुख्यमंत्री का 12 बजकर 58 मिनट पर पुलिस केंद्र बांका में आगमन होगा। वे अमरपुर-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर राज्य उच्च पथ 25 के चौड़ीकरण के कार्य का अवलोकन करने का भी उनका कार्यक्रम है। इसके बाद वे दोपहर 1:03 बजे जिला अतिथि गृह बांका के लिए वाहन से प्रस्थान होगा। 1:10 बजे उनका जिला अतिथि गृह में आगमन होगा इसके पश्चात वे अल्प विश्राम होगा। 1:57 बजे वाहन द्वारा समाहरणालय सभागार के लिए प्रस्थान और 2 बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले है। तीन बजे मुख्यमंत्री वाहन के जरिए अमरपुर प्रखंड के राजपुर में मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि के निकट स्थित हैलीपेड के लिए प्रस्थान करने वाले है।

    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    ओपी चौधरी ने PM मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार, छत्तीसगढ़ को जारी किए 2,784 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि

    June 4, 2025

    CG NEWS: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के इन 3 जगहों के बदले नाम, जानिए इनके नए नाम….

    June 4, 2025

    पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर की थी अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार

    June 4, 2025

    MP News: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में विशेष आयोजन, मेपकास्ट और सहयोगी संस्थाएं मिलकर कराएंगी कार्यक्रम…

    June 4, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.