Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    अरविंद केजरीवाल के बयान पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 48 घंटे में जवाब देने का आदेश

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अरविंद केजरीवाल के बयान पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 48 घंटे में जवाब देने का आदेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार हो रही बयानबाजी से चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच अपने आरोप को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुश्किल में पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उन्होंने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। इस पर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर दिल्ली जल बोर्ड ने जहर नहीं पकड़ा होता, तो सामूहिक नरसंहार हो सकता था। चुनाव आयोग ने चिंता जताई है कि केजरीवाल के आरोपों से गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इनमें क्षेत्रीय समूहों के बीच दुश्मनी, पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच तनाव और पानी की कमी के कारण कानून-व्यवस्था की समस्याएं शामिल हैं। आयोग ने केजरीवाल से बुधवार रात 8 बजे तक सबूत देने को कहा है।

    यमुना में जहर मिलाने की रिपोर्ट कहां है-अमित शाह
    हरियाणा से यमुना में जहर छोड़ने जाने के आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो टूक जवाब दिया है। कहा है कि अरविंद केजरीवाल उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करें जिसमें जलबोर्ड ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने की बात की है। यह बात साबित होती है तो वह खुद इसकी जिम्मेदारी लेंगे। बताएं कि कौन सा जहर यमुना में मिला है, उसका नाम क्या है। केजरीवाल का यह भी कहना है कि जहरीले पानी को उन्होंने रोक दिया, इसलिए दिल्ली बच गई। पानी रोकने आर्डर भी वह सार्वजनिक करें। कालका जी विधानसभा में चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा कि हार सामने देख केजरीवाल बौखला गए है। इतनी घिनौनी राजनीति पर उतर आये हैं कि पड़ोसी राज्य हरियाणा पर दिल्ली के पानी में जहर मिलाने की अफवाह उड़ा रहे हैं। आप सरकार झूठ, फरेब, वादा खिलाफी और भ्रष्टाचारी सरकार है। केजरीवाल ने कहा था कि वह भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। जबकि करोड़ों रुपये का शराब घोटाला किया। मंदिर, गुरुद्वारा, स्कूल सबके सामने शराब की दुकानें खोलीं गई और जेल भी गए। जलबोर्ड घोटाला, राशन घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, क्लासरूम घोटाला किया और खुद के लिए करोड़ों का शीश महल बनवाया।

    जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना
    अमित शाह ने चुनावी जनसभा में कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। महाकुंभ में डुबकी लगाने का मजाक उड़ाया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे कह रहे हैं कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबों का भला नहीं होगा। अपने पूरे जीवन उन्होंने डुबकी नहीं लगाई, गरीबों का भला नहीं किया। भाजपा देश की परंपरा और आस्था में विश्वास करती है, इसलिए भव्य करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी बनता है और महाकुंभ का मेला भी लगता है। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा में डुबकी लगाई और देश के करोड़ों गरीबों को गैस कनेक्शन, शौचालय, बिजली, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज समेत सारी सुविधाएं दीं। कांग्रेस सनातन धर्म का अपमान करती है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को सनातन धर्म में श्रद्धा नहीं है तो कोई बात नहीं, लेकिन करोड़ों सनातनियों का मजाक नहीं उड़ाएं।

    केजरीवाल कहते थे कि वे लोग राजनीतिक नहीं हैं, राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। कांग्रेस पार्टी का समर्थन नहीं लेंगे का दंभ भरने वाले कांग्रेस का समर्थन भी लिया। कोरोना काल में करोड़ों रुपये का शीश महल बनवाया। इस पैसे से कितने स्कूल और अस्पताल बन जाता। पांच साल में देश की सभी राजधानियों में दिल्ली नंबर वन होगा।

    हर महीने महिलाओं के बैंक में 2500 रुपया
    केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही हर महीने उनके खाते में पांच तारीख को 2500 रुपये ट्रांसफर हो जाएगा। गैस सीलिंडर की चिंता भी नहीं करने की आवश्यकता होगी। पांच सौ रुपया में एलपीजी गैस उन्हें मिलेगा। छह महीने में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर सील हुई दुकानों को खुलवाएंगे। महाभारत सर्किट बनेगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह भी भरोसा दिलाया कि जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं है सभी दिल्ली में लागू रहेंगी।

    यमुना के पानी का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा
    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी की मौजूदगी में दिल्ली की सीमा क्षेत्र में यमुना से पानी के सैंपल लिए गए। सैंपल को जांच के लिए पंचकूला मुख्यालय स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। दूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ प्रदीप सिंह ने मंगलवार को सोनीपत-दिल्ली सीमा पर बसे गांव पल्ला के पास यमुना नदी से पानी के सैंपल लिए। इस सैंपल को जांच के लिए पंचकूला मुख्यालय स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया है। 16 जनवरी को यमुना नदी के पानी का सैंपल लिया था। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को ही आई है। इसमें बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) का स्तर एक मिला है। 

    बीओडी का स्तर, पानी में मौजूद कार्बनिक पदार्थों को तोड़ने के लिए जरूरी ऑक्सीजन की मात्रा को दर्शाता है। अधिकारियों के अनुसार आठ बीओडी वाले पानी को नहाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। यमुना के पानी में कोई रंग या गंध नहीं है। पानी में मौजूद अन्य तत्व भी मानकों के अनुरूप ही हैं। मंगलवार को लिए गए सैंपल के पानी में कोई गंध नहीं है। यह पानी बिल्कुल साफ है। दिल्ली के गांव पल्ला के पास यमुना नदी से पानी के सैंपल लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। इससे पहले 16 जनवरी को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट मुख्यालय से मिली है। 

    News Desk

    Related Posts

    SGFI का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने CBSE छात्रों को राज्य खेलों से किया बाहर

    June 8, 2025

    बोधघाट बांध और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग से बदलेगी बस्तर की तस्वीर

    June 8, 2025

    CG Crime: दिल दहला देने वाली वारदात: एक्स बॉयफ्रेंड ने युवती के सीने में मारा चाकू, समझाने पहुंचे परिजनों पर हमला, मां भी हुई घायल, आरोपी राहुल सारथी फरार….

    June 8, 2025

    CG NEWS- छत्तीसगढ़ का लोहा बना गर्व का प्रतीक: विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल में छत्तीसगढ़ ने की 16 हजार टन लोहा-स्टील की सप्लाई…

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल….

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा- किसानों की आय बढ़ाने में मददगार है आम की खेती…

    June 7, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    SGFI का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने CBSE छात्रों को राज्य खेलों से किया बाहर

    June 8, 2025

    बोधघाट बांध और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग से बदलेगी बस्तर की तस्वीर

    June 8, 2025

    CG Crime: दिल दहला देने वाली वारदात: एक्स बॉयफ्रेंड ने युवती के सीने में मारा चाकू, समझाने पहुंचे परिजनों पर हमला, मां भी हुई घायल, आरोपी राहुल सारथी फरार….

    June 8, 2025

    CG NEWS- छत्तीसगढ़ का लोहा बना गर्व का प्रतीक: विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल में छत्तीसगढ़ ने की 16 हजार टन लोहा-स्टील की सप्लाई…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.