Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राजनीती

    31 जनवरी से बजट सत्र की शुरआत, राष्ट्रपति मुर्मू संसद के दोनों सदनों को करेंगी संबोधित

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    31 जनवरी से बजट सत्र की शुरआत, राष्ट्रपति मुर्मू संसद के दोनों सदनों को करेंगी संबोधित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारतीय संसद के बजट सत्र की तारीख सामने आ गई है। आगामी 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

    बजट सत्र दो भागों में होगा

    बजट सत्र को लेकर लोकसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है- "18वीं लोकसभा का चौथा सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा। सरकारी कामकाज वहीं, यह सत्र शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होने की संभावना है।" आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र दो भागों में होगा। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 से शुरू होकर 13 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। वहीं, बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा।

    बजट सत्र में होंगी 27 बैठकें

    31 जनवरी से 13 फरवरी तक बजट सत्र के पहले भाग में कुल 9 बैठकें होंगी। इसमें पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। इसके बाद बजट प्रस्तावों की जांच के लिए संसद ब्रेक लेगी। इसके बाद विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा और बजट प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 10 मार्च से दूसरे भाग में संसद की फिर से बैठक होगी। इसके बाद 4 अप्रैल को सत्र समाप्त हो जाएगा। यानी पूरे बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी।

    30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

    बजट सत्र शुरू होने से पहले 30 जनवरी 2025 को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है। किरेन रिजिजू ने बजट सत्र के दौरान सदन में सुचारू चर्चा के लिए विपक्षी दलों से सहयोग की अपील की है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने यह भी कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अच्छा और संतुलित बजट पेश करेंगी।

    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.