Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    चंडीगढ़ PGI में महिला डॉक्टर से मारपीट, इमरजेंसी में कामकाज ठप, मरीज ने तोड़ा दम…

    By October 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चंडीगढ़ PGI में महिला डॉक्टर से मारपीट, इमरजेंसी में कामकाज ठप, मरीज ने तोड़ा दम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़ पीजीआई में एक मरीज के साथ आई महिला ने महिला डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी।

    इमरजेंसी में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ हुई मारपीट से बवाल हो गया और इमरजेंसी के डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया।

    मामला इतना बढ़ गया ​है कि डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करने से साफ मना कर दिया है। रात आठ बजे के बाद से इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है और न ही यहां मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

    वहीं, डॉक्टरों की हड़ताल के कारण यहां गंभीर हालत में इलाज के लिए आए एक मरीज की मौत हो गई। उसके परिजनों ने हड़ताल करने वाले डॉक्टरों को इसकी वजह बताया है।

    सोमवार रात 8 बजे पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज के साथ आई महिला ने महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की।

    इस घटना के बाद डॉक्टरों ने बवाल शुरू कर दिया और इमरजेंसी में कामकाज बंद कर दिया। रेजिडेंट डॉक्टर एक जगह इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    उनकी मांग है कि डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया जाए और भविष्य में डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, इसके बाद ही वे काम पर लौटेंगे।

    हंगामे की सूचना पाकर पीजीआई पुलिस चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इमरजेंसी ठप होने के बाद इलाज नहीं मिलने से न्यू चंडीगढ़ निवासी महिला मरीज की मौत हो गई। मरीज का नाम सुनीता देवी है।

    कोलकाता रेप केस के विरोध में कई दिन की थी हड़ताल

    इससे पहले चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्‍टर की दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या करने के मामले में कई दिनों तक जमकर प्रदर्शन किया था और कामकाज ठप रखा था।

    पीजीआई के करीब 1500 रेजिडेंट और ट्रेनी डॉक्टरों के एकसाथ हड़ताल पर जाने से लगभग सभी वार्डों, ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

    पीजीआई में रोजाना चंडीगढ़ समेत पंजाब-हरियाणा व हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

    The post चंडीगढ़ PGI में महिला डॉक्टर से मारपीट, इमरजेंसी में कामकाज ठप, मरीज ने तोड़ा दम… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए….

    June 6, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन में सेल्फ स्टडी जोन, दिशा लर्निंग सेंटर, पार्क और ओपन जिम का किया लोकार्पण…

    June 6, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, कहा—‘गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं’…

    June 6, 2025

    CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज निलंबित…

    June 6, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.