Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    कब तक कठपुतली की तरह… किरण रिजीजू ने मुसलमानों को दे दी ये वार्निंग, हिंदुओं को भी सलाह…

    By October 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कब तक कठपुतली की तरह… किरण रिजीजू ने मुसलमानों को दे दी ये वार्निंग, हिंदुओं को भी सलाह…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस पर हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को लेकर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

    एक इंटरव्यू में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है।

    वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा है कि वह कितना भी एसटी, एससी और ओबीसी के बारे में बोल ले लेकिन उन्हें उसका ‘एबीसी’ भी नहीं पता।

    उन्होंने कहा है कि मोदी जी के विकसित भारत के सपने को चकनाचूर करने के लिए कांग्रेस पार्टी ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति कर रही है।

    न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए किरेन रिजीजू ने कहा, “जब चुनाव होते हैं तो कांग्रेस कहती है कि उसका 15 प्रतिशत वोट प्रतिशत आरक्षित है। यह सोच कितनी गंदी है कि कांग्रेस पार्टी मुसलमान को वोट बैंक के रूप में देखती है। और यह मुसलमान के लिए भी बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने मुसलमान को गारंटी में ले लिया है किया हमें वोट देंगे ही। तो मुसलमान का उत्थान कैसे हो सकता है।” किरण रिजीजू ने आगे कहा, “कांग्रेस का मूल प्लान यह है कि कि मुसलमान को वोट बैंक बनाकर रखो और हिंदुओं को विभाजित करो।”

    रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इंटरव्यू की एक वीडियो शेयर करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “मुसलमानों को मेरी ओर से चेतावनी: कांग्रेस का वोट बैंक न बनें! हिंदुओं और दूसरे लोगों को मेरी चेतावनी: कांग्रेस पार्टी की फूट डालो और राज करो की नीतियों का शिकार न बनें।”

    किरण रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस की योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हिंदुओं को विभाजित करते हुए मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाए रखना है।

    रिजीजू ने कहा, “राहुल गांधी को एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों की समस्याओं और मुद्दों के बारे में एबीसीडी भी नहीं पता है। फिर भी वह हर समय एससी, एसटी और ओबीसी के बारे में बात करते रहते हैं। उन्हें इस तरह बोलना सिखाया गया है।”

    उन्होंने आगे कहा, “अंग्रेजों ने भी हिंदुओं को विभाजित किया था और अब कांग्रेस पार्टी फिर से हिंदुओं को विभाजित करना चाहती है। मैं समझता हूं कि देश को सबसे ज्यादा नुकसान इसी चीज से होगा।

    सलिए हमें संगठित रहना है। मैं मुसलमान को भी कहना चाहता हूं कि आप कांग्रेस का वोट बैंक बंद करके कब तक कठपुतली की तरह नाचते रहेंगे। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास नारा लगाकर जो भी काम किया सबको लाभ मिल रहा है चाहे वह किसी भी धर्म के हो।

    My warning to the Muslims: Do not become vote bank of the Congress!

    My warning to Hindus & others: Do not become the victims of divide & rule Policies of the Congress Party. pic.twitter.com/hOL345qdYx

    — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 6, 2024

    गौरतलब है कि पिछले महीने राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुसलमानों पर लगातार हमलों को लेकर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाया और अराजकतावादी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

    राहुल गांधी की टिप्पणी बीजेपी शासित हरियाणा और महाराष्ट्र में भीड़ द्वारा हिंसा की दो घटनाओं के मद्देनजर आई थी। 27 अगस्त को पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम प्रवासी को हरियाणा के चरखी दादरी में कथित तौर पर गोरक्षकों ने गोमांस खाने के संदेह में पीट-पीट कर मार डाला था।

    हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वहीं महाराष्ट्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोमांस ले जाने के शक में ट्रेन में गाली-गलौज और मारपीट की गई।

    दोनों घटनाओं के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ियां चढ़े हैं वे लगातार देश में डर का राज स्थापित कर रहे हैं।

    The post कब तक कठपुतली की तरह… किरण रिजीजू ने मुसलमानों को दे दी ये वार्निंग, हिंदुओं को भी सलाह… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.