Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    इस्लाम पर तोहमत लगा रही हो; पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भड़क गया जाकिर नाइक, देखें विडियो…

    By October 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस्लाम पर तोहमत लगा रही हो; पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भड़क गया जाकिर नाइक, देखें विडियो…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की पलोशा ने पिछले दिनों खुद को इस्लामिक स्कॉलर कहने वाले जाकिर नाइक से एक सवाल पूछ लिया।

    इस पर जाकिर नाइक भड़क गया और लड़की से ही सवाल पूछने के लिए माफी मांगने को कहने लगा।

    यही नहीं जब लड़की ने अपने सवाल को फिर से दोहराया और माफी मांगने से इनकार कर दिया तो उसने कहा कि कितनी गलत बात है कि पहले तो इस्लाम पर तोहमत लगा दी और अब कहा कि माफी मांग लो तो उसके लिए भी तैयार नहीं है।

    पलोशा का कहना था कि मैं जहां की रहने वाली हूं, वहां लोग पूरी तरह से इस्लाम का पालन करती हैं। महिलाएं बिना किसी काम के बाहर नहीं जाती हैं।

    पुरुष नमाज नहीं पढ़ते, लेकिन जुमे पर तबलीगी जमात के कार्यक्रमों में जाते हैं। उन लोगों का सामाजिक व्यवहार भी मजहब के आधार पर है।

    इसके बाद भी वहां ड्रग एडिक्शन, सूदखोरी, व्यभिचार और बच्चों से यौन उत्पीड़न बढ़ रहा है। इन बुराइयों ने वहां जड़ें जमा ली हैं। पलोशा ने कहा कि आखिर इस पर उलेमा कुछ क्यों नहीं बोलते हैं, जबकि समाज का पतन हो रहा है।

    इस सवाल के जवाब में पहले तो जाकिर नाइक ने महिला पर हजारों की भीड़ में तंज कसा। जाकिर नाइक बोला, ‘आप कहती हैं कि महिलाएं बिना काम के बाहर नहीं जाती हैं।

    मैं कहता हूं कि बिना काम के किसी को भी बाहर नहीं जाना चाहिए। पुरुषों को भी नहीं जाना चाहिए। मैं भी बिना काम के बाहर नहीं निकलता।’

    यही नहीं जाकिर नाइक ने कहा कि महिला का सवाल ही गलत है कि बच्चों से यौन उत्पीड़न होता है और ऐसा करने वाले लोग मुसलमान हैं।

    जाकिर नाइक बोला कि इस्लाम पेडोफिलिया (बच्चों से यौन संबंध) को गलत माना गया है। इसलिए यदि कोई मुसलमान है तो फिर वह पेडोफिलिया नहीं कर सकता है और यदि ऐसा करता है तो वह मुसलमान नहीं हो सकता।

    Zakir Naik, the most famous Muslim scholar in South Asia, gaslights a Pashtun girl when she questions the collapse of society caused by religious extremism.

    pic.twitter.com/zxEoPeTeZE

    — Habib Khan (@HabibKhanT) October 6, 2024

    जाकिर बोला- इस्लाम पर तोहमत लगा दी और माफी भी नहीं मांगी

    जाकिर नाइक बोला कि आपका यह कहना ही गलत है कि आपके यहां लोग मुसलमान हैं और पेडोफिलिया करते हैं। जाकिर नाइक ने कहा कि आपने इस तरह की बात करके इस्लाम पर तोहमत लगाई है और आपको माफी मांगनी चाहिए।

    इस पर लड़की ने अपने सवाल को फिर से दोहरा दिया। फिर जाकिर नाइक ने कहा कि कितनी अजीब बात है कि लोग इस्लाम पर तोहमत लगाते हैं और माफी भी नहीं मांगते।

    The post इस्लाम पर तोहमत लगा रही हो; पाकिस्तानी लड़की के सवाल पर भड़क गया जाकिर नाइक, देखें विडियो… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नगदी रहित उपचार – ‘कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम- 2025’ लागू

    June 7, 2025

    पौष्टिक आहार से कोई वंचित न रहे, अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    June 7, 2025

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी

    June 7, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा

    June 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.