Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    कांग्रेस-NC को बढ़त, मगर भाजपा का दांव पलटेगा बाजी? जम्मू-कश्मीर के महापोल में किसकी सरकार…

    By October 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस-NC को बढ़त, मगर भाजपा का दांव पलटेगा बाजी? जम्मू-कश्मीर के महापोल में किसकी सरकार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शनिवार को आए तमाम एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के गठबंधन को सबसे अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है।

    महापोल के मुताबिक, कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 35-45 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि बीजेपी को 24-34 सीटों के बीच मिलने की संभावना है। वहीं, पीडीपी को 4-6 और अन्य दलों को 12-18 सीटें मिल सकती हैं।

    दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 20-25 सीटें मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 35-40 सीटें। पीडीपी को 4-7 और अन्य दलों को 12-16 सीटें मिलने का अनुमान है।

    पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि बीजेपी को 23-27 सीटें मिलेंगी और कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 46-50 सीटें मिल सकती हैं। पीडीपी को 7-11 और अन्य दलों को 4-6 सीटें मिलने की संभावना है।

    इंडिया टुडे-सी वोटर के अनुसार, बीजेपी को 27-32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 40-48 सीटें मिलने की संभावना है। पीडीपी को 6-12 और अन्य दलों को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    माई एक्सिस इंडिया के मुताबिक, बीजेपी को 24-34 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस-एसी गठबंधन के खाते में 35-45 सीटें आने की संभावना है। वहीं पीडीपी को 4-6 और अन्य दलों के 8-23 सीटें मिलने की संभावना है।

    क्या भाजपा बना पाएगी जम्मू-कश्मीर में सरकार

    बीजेपी के लिए चुनौती यह होगी कि क्या वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सरकार बना पाएगी। अगर बीजेपी अधिकतम सीटें जीतती है तो उसे अन्य दलों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। मगर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस-एनसी गठबंधन बीजेपी के सरकार बनाने की राह में रोड़ा साबित होंगे।  

    इस बार क्या रहे मुद्दे

    इस बार के विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा अहम रहा है। बीजेपी ने वादा किया है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा, जबकि कांग्रेस और एनसी ने भी राज्य बहाली का आश्वासन दिया है। इस चुनाव में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी ने कुछ उम्मीदवारों का समर्थन किया और इंजीनियर राशिद की अवामी इत्तेहाद पार्टी के साथ रणनीतिक गठबंधन किया।

    The post कांग्रेस-NC को बढ़त, मगर भाजपा का दांव पलटेगा बाजी? जम्मू-कश्मीर के महापोल में किसकी सरकार… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.