Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    खेल

    पहले T20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11, कौन-कौन होंगे शामिल?

    By October 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहले T20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11, कौन-कौन होंगे शामिल?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी। अब टीम इंडिया की निगाहें T20सीरीज में अच्छा करने पर टिकी हुई हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 14 T20मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है और सिर्फ एक में बांग्लादेश की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। 

    संजू सैमसन को मिल सकती है ओपनिंग
    बांग्लादेश के खिलाफ पहले T20 मैच में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन निभा सकते हैं। ये दोनों प्लेयर्स पहले भी भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में ओपनिंग कर चुके हैं। अभिषेक ने भारत के लिए 2 T20 मैचों में ओपनिंग करते हुए 100 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं। वहीं संजू सैमसन ने 5 T20 मैचों में ओपनिंग करते हुए 77 रन बनाए हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संजू को दी जा सकती है। 

    कप्तान सूर्यकुमार यादव की भूमिका
    तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। सूर्या ने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकते हैं। चौथे नंबर पर रियान पराग और पांचवें नंबर पर पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को चांस मिल सकता है। हार्दिक बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ धाकड़ बैटिंग भी करने में माहिर हैं। फिनिशर की भूमिका रिंकू सिंह को मिल सकती है। रिंकू डेथ ओवर्स में तेजी के साथ रन बनाते हैं और लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। शिवम दुबे को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। 

    युवा तेज गेंदबाजों को मिलेगा मौका?
    तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह निभाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उनका साथ देने के लिए टीम में हर्षित राणा या मयंक यादव दोनों में से एक को चांस मिल सकता है। दोनों ने भारतीय टीम के लिए अभी तक एक भी T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या मिडियम फास्ट बॉलिंग करते हैं और उनसे भी कुछ ओवर करवाए जा सकते हैं। स्पिन विभाग में वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को जगह मिल सकती है। 

    पहले T20 में प्लेइंग 11 में संभावित स्थान
    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रियान पराग, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.