Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    व्यापार

    महंगाई की मार: कमर्शियल सिलेंडर महंगा, पर सस्ता हो सकता है हवाई सफर

    By October 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महंगाई की मार: कमर्शियल सिलेंडर महंगा, पर सस्ता हो सकता है हवाई सफर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ठीक पहले महंगाई का झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें आज से लागू भी हो गई हैं। आइए जानते हैं कि कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कितना इजाफा हुआ है और क्या घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव हुआ है।

    अब कितने में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर?

    सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 48.5 रुपये का इजाफा किया है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर का दाम 1,740 रुपये है। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,850 रुपये, मुंबई में 1,692 रुपये और चेन्नई में 1,903 रुपये में मिलेगा। तेल कंपनियों ने अगस्त में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। तब यह प्रति सिलेंडर सिर्फ 6.5 रुपये था।

    घरेलू सिलेंडर के दाम में भी बदलाव?

    हालांकि, राहत की बात यह है कि सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर को महंगा किया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसका मतलब कि फिलहाल आपकी रसोई में खाना बनाना महंगा नहीं होगा। लेकिन, कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ने से बाहर का खाना कुछ महंगा हो सकता है।

    एयरलाइंस को सस्ते फ्यूल की राहत

    सरकारी तेल कंपनियों ने विमानन कंपनियों को हवाई ईंधन के दाम घटाकर बड़ी राहत दी है। उन्होंने ATF (Aviation turbine fule) की कीमतों में 5,883 रुपये प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) की कमी की है। यह बदलाव भी आज से लागू हो गया। पिछले महीने भी ATF कीमतों में 4,495.48 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की गई थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि विमानन कंपनियां इसका फायदा हवाई किराया कम करके यात्रियों को देती हैं या नहीं।

    Related Posts

    कैट और मेटा ने महिला व्यापारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘व्यापार सखी’ लॉन्च की

    June 3, 2025

    डिजिटल फ्रॉड, को-लेंडिंग और रेपो रेट में कटौती पर आरबीआई के सक्रिय कदम से बढ़ेगा विश्वास, क्रेडिट की पहुंच और उपभोक्ता व्यय – खंडेलवाल

    April 9, 2025

    शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2227 अंक टूटा

    April 7, 2025

    पेट्रोल-डीजल 2 रुपए महंगा!, लेकिन नहीं बढ़ेगी…

    April 7, 2025

    “वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में कैट चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान

    April 6, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    April 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ

    June 7, 2025

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए: पुलिस

    June 7, 2025

    एनआईए ने सेना के जवान की हत्या के मामले में नक्सली कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

    June 7, 2025

    बेंगलुरु भगदड़ मामला: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष का इस्तीफा

    June 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.