Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    वर्षा के कारण सड़कों की मरम्मत नहीं, त्यौहारी सीजन में भी जर्जर सड़कों पर करना पड़ेगा आवागमन

    By September 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वर्षा के कारण सड़कों की मरम्मत नहीं,  त्यौहारी सीजन में भी जर्जर सड़कों पर करना पड़ेगा आवागमन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जांजगीर – चांपा

    जिले कीे सभी मुख्य सड़कों की हालत जर्जर है। जिला मुख्यालय में ही प्रवेश करने पर ही तीन दिशाओं से यहां गड्ढे स्वागत करते हैं। खोखसा ओवरब्रिज की शुरूआत में ही जानलेवा गड्ढे हैं। चांपा की से आने वाले वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते। इसी तरह केरा रोड में पेंड्री व सुकली के पास सड़क पूरी तरह से गायब हो चुकी है वहां केवल गड्ढे ही नजर आते हैं।बलौदा की ओर से आने पर रेलवे स्टेशन से लेकर फाटक तक का भी यही हाल है। केवल अकलतरा मार्ग की हालत ही कुछ हद तक ठीक है। वहीं लिंक रोड में तो वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं।

    जिला मुख्यालय की सड़कों के साथ तीनों दिशाओं की सड़कों का बुरा हाल है, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़कों में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क ये पता ही नहीं चलता है। कई बार गड्ढों में वर्षा का पानी भरे होने के कारण पता नहीं चल पाता है गड्ढा कितना गहरा है और बाइक चालक गिरकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

    सड़क बड़े- बड़े गड्ढों में तब्दील
    जांजगीर से नवागढ़ ब्लाक जाने वाले इस सड़क में अधिकारी और जन प्रतिनिधियों का आना – जाना लगा रहता है, इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। जांजगीर मंडी चौक से केरा रोड में पेण्ड्री गांव की दो किलो मीटर की सड़क बड़े- बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क किसी अविकसित गांव की सड़कों से भी बदतर है। सड़क में बने गड्ढों के कारण बाइक सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं। जिला मुख्यालय से लगे गांव की सड़कों का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    नई सड़क बनाना तो दूर गड्ढों की मरम्मत भी नहीं
    ग्रामीण सड़क मरम्मत की मांग कर चुके हैं। जिला प्रशासन नई सड़क बनाना तो दूर गड्ढों की मरम्मत भी नहीं करवा पा रही है। त्यौहारी सीजन में भी लोगों को जर्जर सड़कों से निजात नहीं मिलने वाली है लगता है। तीन अक्टूबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की परेशानी कम नहीं होगी। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को जर्जर सड़कों पर ही सफर करना पड़ेगा।

    खोखसा ओवर ब्रिज में मवेशियों का डेरा
    खोखसा ओवरब्रिज के शुरूआत में ही जानलेवा गड्ढे हैं। चांपा की से आने वाले वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते हैं। इतना ही नहीं ओवरब्रिज के ऊपर में मवेशियों का डेरा रहता है इसके कारण भी वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज से तेज रफ्तार में जांजगीर की ओर आने वाले वाहन चालकों को मवेशियों और गड्ढों दोनों से बचना पड़ता है। कई बार वाहन चालक मवेशियों और गड्ढों के चलते दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। रेलवे स्टेशन से फाटक तक की स्थिति जर्जर नैला रेलवे स्टेशन से फाटक तक की स्थिति बदतर है। वर्षा के चलते इस मार्ग में भी बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं।

    इसकी दूरी महज पांच सौ मीटर की होगी मगर रेलवे के द्वारा इस सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन भी इस सड़क की मरम्मत के लिए ध्यान नहीं देता क्योंकि सड़क रेलवे की है। मगर इसका खामियाजा इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है।

        लगातार होरही वर्षा के कारण सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। वर्षा होने पर डामर की पकड़ कमजोर हो जाएगी। मौसम खुलने के बाद सभी सड़कों की मरम्मत कर डामरीकरण किया जाएगा।
        डीजी साय एसडीओ, पीडब्ल्यूडी जांजगीर

     

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू

    June 8, 2025

    CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही उजागर, एक शिक्षक को दो स्कूलों के लिए जारी हुआ पदस्थापना आदेश, डीईओ पर उठे सवाल….

    June 8, 2025

    CG News : थाने में हुई गोलीबारी, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला…

    June 8, 2025

    CG News : एनीकट में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ और नगर सेना की मदद से 22 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ सफल….

    June 8, 2025

    मुख्यमंत्री सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

    June 8, 2025

    CG BREAKING NEWS : नक्सल ऑपरेशन में सफलता के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय, सुरक्षाबल के जवानों से करेंगे मुलाकात…

    June 8, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू

    June 8, 2025

    CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही उजागर, एक शिक्षक को दो स्कूलों के लिए जारी हुआ पदस्थापना आदेश, डीईओ पर उठे सवाल….

    June 8, 2025

    CG News : थाने में हुई गोलीबारी, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला…

    June 8, 2025

    CG News : एनीकट में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ और नगर सेना की मदद से 22 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ सफल….

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.