Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    जंग के बीच अमेरिका पहुंचे जेंलेस्की; बाइडेन, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को बताएंगे विक्ट्री प्लान…

    By September 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जंग के बीच अमेरिका पहुंचे जेंलेस्की; बाइडेन, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को बताएंगे विक्ट्री प्लान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस से लगातार खतरनाक होती जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को अमेरिका पहुंचे।

    जेलेंस्की रूस के साथ ढाई साल के युद्ध को समाप्त करने के लिए विक्ट्री प्लान लेकर अमेरिका पहुंचे हैं।

    एएफपी की रिपोर्ट है कि इस योजना को जेलेंस्की राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सामने पेश करेंगे।

    फरवरी 2022 से चल रहे इस भीषण युद्ध में लाखों जान जा चुकी है और अरबों की संपदा खाक हो चुकी है। बीते कुछ हफ्तों में यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, दूसरी तरफ रूस भी पूर्वी यूक्रेन में तेजी से बढ़त हासिल कर रहा है।

    रूस से भीषण जंग के बीच अमेरिकी धरती पहुंचने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “पतझड़ का यह मौसम इस युद्ध का भविष्य निर्धारित करने वाला है।” यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ढाई साल से चले आ रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अपनी योजना के साथ अमेरिका पहुंचे।

    ज़ेलेंस्की ने अपने प्रस्ताव को ‘विक्ट्री प्लान’ नाम दिया है। अपनी योजना को वो सिर्फ राष्ट्रपति जो बाइडेन ही नहीं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के सामने भी पेश करेंगे।

    ट्रंप कर चुके रूस से अच्छे संबंधों की वकालत

    बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से अच्छे संबंधों की वकालत कर चुके हैं। 17 सितंबर को एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया था कि अगर वे अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाते हैं तो रूस और चीन से बेहतर संबंध स्थापित करेंगे। उन्होंने मौजूदा बाइडेन और कमला हैरिस की सरकार पर रूस और यूक्रेन युद्ध को खींचने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करा देते।

    रूस और यूक्रेन युद्ध की मौजूदा स्थिति

    रूस और यूक्रेन युद्ध को आगामी वर्ष फरवरी महीने में तीन साल पूरे हो जाएंगे। 2022 से चल रहे इस भीषण रक्तपात में रूस की सेना भले ही यूक्रेन में जमकर तबाही कर रही हो लेकिन, अमेरिका और पश्चिम देशों की मदद से यूक्रेन ने भी रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है।

    लाखों रूसी सैनिक इस युद्ध में मारे जा चुके हैं लेकिन, रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है। मौजूदा स्थिति में भी रूस और यूक्रेन के बीच बराबरी की टक्कर चल रही है। यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क शहर पर कब्जा कर लिया है तो रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में तेजी से आगे बढ़ रही है।

    The post जंग के बीच अमेरिका पहुंचे जेंलेस्की; बाइडेन, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को बताएंगे विक्ट्री प्लान… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने ‘चिंतन शिविर 2.0’ को बताया नीति-निर्माण का सशक्त मंच

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘चिंतन शिविर 2.0’ को बताया नीति-निर्माण का सशक्त मंच, IIM रायपुर में मंत्रियों ने सीखी सुशासन और नेतृत्व की बारीकियां…

    June 8, 2025

    CG Crime News : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार….

    June 8, 2025

    CG Crime- राजधानी में बेखौफ अपराधियों का कहर : ऑटो चालक से चाकू की नोक पर लूट, विरोध करने पर की बेरहमी से पिटाई….

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.