Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    बंगाल में बाढ़ के बीच ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बढ़ सकती है झारखंड सरकार की मुश्किलें

    By September 21, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बंगाल में बाढ़ के बीच ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बढ़ सकती है झारखंड सरकार की मुश्किलें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड के मैथन में स्थित डीवीसी के डैम से पानी छोड़े जाने के बाद बंगाल में आई बाढ़ को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तल्ख रुख अपनाते हुए बंगाल में झारखंड के वाहनों के प्रवेश पर गुरुवार से अगले तीन दिनों के लिए प्रवेश पर रोक लगा दी है। उधर बंगाल में आई बाढ़ के लिए ममता ने डीवीसी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीएम को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने डीवीसी के साथ समझौता तोड़ने की चेतावनी दी है।

    ममता ने उठाया कठोर कदम, मुश्किल में पड़ सकती है झारखंड सरकार

    शुक्रवार को पीएम को लिखे गए पत्र में ममता ने कहा है कि बंगाल सरकार दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ सभी समझौतों को रद्द कर देगी, क्योंकि उसके एकतरफा पानी छोडऩे से दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ की भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने बाढ़ के कारण हुई व्यापक तबाही से निपटने के लिए केंद्रीय निधि को तुरंत जारी करने का भी अनुरोध किया है।

    इससे पहले ममता ने गुरुवार को बाढग़्रस्त इलाकों का निरीक्षण के दौरान इस आपदा के पीछे साजिश करार देते हुए डीवीसी के बांधों से पानी छोडऩे के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने दावा किया कि यह मानव निर्मित बाढ़ है।

    झामुमो ने कहा, ममता की मनःस्थिति ठीक नहीं

    बंगाल सरकार द्वारा झारखंड के वाहनों को सीमा पर रोक दिए जाने को लेकर बंगाल से लेकर झारखंड तक राजनीतिक घमासान भी छिड़ गया है। इसमें आइएनडीआइए के दो घटक दल तृणमूल कांग्रेस औऱ झामुमो भी आमने-सामने आते दिख रहे हैं। झारखंड के वाहनों का प्रवेश रोक दिए जाने के बंगाल सरकार के निर्णय पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आपत्ति जताई है। शुक्रवार को रांची में झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि ममता बनर्जी की मनःस्थिति सही नहीं है।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार किसी के सामने घुटने टेकना नहीं जानती है। ऐसा होता तो हेमंत सोरेन जेल की यात्रा नहीं करते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शुक्र मनाइए कि सिर्फ गेट खोला गया है। अगर डैम टूट जाता तो बंगाल कहां जाता? दीदी का फैसला सही नहीं है। अगर झारखंड बार्डर सील कर दे तो देश के अन्य भागों से बंगाल कट जाएगा।

    अपने अफसरों की बजाय झारखंड की जनता पर गुस्सा उतार रहीं दीदी: हिमंत सरमा

    असम के मुख्यमंत्री व भारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल में वहां के अफसरों की विफलता के कारण बाढ़ आई है, लेकिन ममता दीदी अपने अफसरों की बजाय झारखंड की जनता पर गुस्सा उतार रही हैं।

    उन्होंने कहा कि बंगाल की बाढ़ में झारखंड की कोई गलती नहीं है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की महागठबंधन सरकार को भी इस मामले में निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी चिंताजनक है।

    डीवीसी से करार टूटा तो बंगाल के आठ जिलों में छा जाएगा अंधेराः सुवेंदु

    डीवीसी के साथ संबंध तोडऩे की ममता की चेतावनी पर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए आगाह किया है। सुवेंदु ने कहा कि अगर डीवीसी से संबंध तोड़े गए तो दक्षिण बंगाल के आठ जिलों की बिजली चली जाएगी और वहां अंधेरा छा जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या ममता खुद को प्रधानमंत्री के समकक्ष मानती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान देश की संघीय भावना को कमजोर कर रहा है।

    दो दिनों से जाम में फंसे हैं हजारों वाहन, चालक परेशान

    बंगाल में झारखंड के वाहनों का प्रवेश रोक दिए जाने के कारण बंगाल से सटने वाली झारखंड की सीमाओं पर गुरुवार से ही वाहन चालक जाम में फंसे हैं। पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला और बहरागोड़ा में जमशेदपुर-कोलकाता राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। पूर्वी सिंहभूम से सटी बंगाल की चिचड़ा सीमा पर हजारों ट्रक एनएच पर फंसे हैं। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। उधर, दुमका व पाकुड़ से सटी झारखंड-बंगाल की सीमा पर भी लंबा जाम लगा है।

    दुमका के रानीश्वर से सटी महेशखाला सीमा पाकुड़ के पास चांदपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बोकारो जिले के नागेन मोड़ में भी एनएच-18 पर चास कुर्रा तक भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। यहां से होकर झारखंड के वाहन जमशेदपुर औऱ ओडिशा की ओर जाते हैं। इधर से ओडिशा जाने का एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-18 ही है। चंदनकियारी के रास्ते पुरुलिया जाने वाली सड़क भी सीमा पर बंद कर दी गई है।

    चंदनकियारी स्थित बीर खाम व मुर्गातल स्थित अंतरराज्यीय सीमा पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग चुकी है। ट्रक चालक धनबाद निवासी फहीम व मुकेश महतो, लातेहार के नितेश मुर्मू, रांची के बेड़ो निवासी कार्तिक ने बताया कि वे गुरुवार की शाम से ही नो इंट्री में फंसे हुए हैं। उनमें से कई के पास खाना खर्च भी नहीं बचा है। उन्हें भारी परेशानी हो रही है।

    कई वाहनों को झारखंड सीमा पर रोका

    चालकों ने कहा कि माल लदे वाहनों के साथ खाली वाहनों को भी बंगाल पुलिस ने झारखंड सीमा पर रोक दिया है। कच्ची सामग्री लदे वाहनों को भी काफी फजीहत के बाद बंगाल में जाने दिया जा रहा है। आसनसोल में थोड़ी ढील, मेदिनीपुर की ओऱ भेजे गए वाहनआसनसोल से लगने वाली झारखंड-बंगाल सीमा डिबूडीह व रुनाकुना घाट चेकपोस्ट पर शुक्रवार को 24 घंटे बाद वाहनों को थोड़ी ढील दी गई।

    यहां झारखंड से जाने वाले ट्रकों को शाम में बंगाल की ओर जाने दिया गया। आसनसोल के डीसीपी ट्रैफिक वीजी सतीश पशुपति ने कहा था कि केवल उन्हीं मालवाहक वाहनों को रोका जा रहा है जो पूर्व मेदिनीपुर की ओर जा रहे हैं, बाकी वाहनों को अब प्रवेश दिया जा रहा है। मेदिनीपुर में बाढ़ की स्थिति में स्थिर को देखते हुए वाहनों को उधर जाने दिया जा रहा है।

    Related Posts

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएम परिसर में ‘सुशासन वाटिका’ का किया शुभारंभ किया…

    June 8, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.