Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राजनीती

    आज की कांग्रेस को टुकड़े-टुकडे़ गैंग और अर्बन नक्सली चला रहे : पीएम मोदी

    By September 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज की कांग्रेस को टुकड़े-टुकडे़ गैंग और अर्बन नक्सली चला रहे : पीएम मोदी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वर्धा । आने वाले महीनों में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के अमरावती पहुंचे। पीएम मोदी वर्धा में पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये वहां कांग्रेस नहीं है, जिससे कभी महात्मा गांधी जैसे महापुरुष जुड़े थे। ये वहां कांग्रेस है, जिसे आज टुकड़े-टुकडे़ गैंग और अर्बन नक्सल के लोग चला रहे हैं।
    पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बिना नाम लिए निशाना साधकर कहा कि आज जो कांग्रेस हम देख रहे हैं, ये वहां कांग्रेस नहीं है, जिससे कभी महात्मा गांधी जैसे महापुरुष जुड़े थे। आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है। आज की कांग्रेस में नफरत का भूत दाखिल हो चुका है। आज कांग्रेस के लोगों की भाषा और बोली विदेशी धरती पर जाकर उनके देश विरोधी एजेंडे समाज को तोड़ने, देश को तोड़ने की बात करना, भारतीय संस्कृति और आस्था का अपमान करना। आज की कांग्रेस को टुकड़े-टुकडे़ गैंग और अर्बन नक्सल के लोग चला रहे हैं। आज देश की सबसे बेईमान और सबसे भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस है, देश का कोई सबसे भ्रष्ट परिवार है, वहां कांग्रेस का शाही परिवार है।
    इस दौरान उन्होंने फिर सीजेआई डीवीआई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल होने पर कांग्रेस को जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस पार्टी में आस्था और संस्कृति का जरा सा भी सम्मान होगा, वहां पार्टी कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं करेगी। आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। महाराष्ट्र की धरती गवाह है कि आजादी की लड़ाई में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में गणपित उत्सव भारत की एकता का उत्सव बन गया था। गणेश उत्सव में हर एक समाज और हर वर्ग के लोग एक साथ जुड़ते थे। इसलिए कांग्रेस पार्टी को गणपति पूजा से भी चिढ़ है।
    उन्होंने कहा कि मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला क्या गया, कांग्रेस के तुष्टिकरण का भूत जाग उठा। कांग्रेस गणपति पूजा का विरोध करने लगी। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया। गणपति की जिस मूर्ति की लोग पूजा कर रहे थे। उसी मूर्ति को पुलिस वैन में कैद करवा दिया। देश गणपति जी के अपमान को देखकर आक्रोशित है। मैं हैरान हूं कि इंडिया गठबंधन के लोगों के मुंह पर भी ताला लग गया है। उन पर भी कांग्रेस की संगत का ऐसा रंग चढ़ा है कि उसमें गणपति के अपमान का विरोध करने की हिम्मत नहीं बची है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस के इन पापों का जवाब देना है।
    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि हमारे पारंपरिक कौशल में सबसे ज्यादा भागीदारी एससी/एसटी और ओबीसी समाज के लोगों की रही है। अगर पिछली सरकारों ने विश्वकर्मा बंधुओं की चिंता की होती, तब इस समाज की कितनी बड़ी सेवा होती। लेकिन, कांग्रेस और उसके दोस्तों ने एससी/एसटी/ओबीसी को जानबूझकर आगे नहीं बढ़ने दिया। हमने सरकारी सिस्टम से कांग्रेस की इस दलित और पिछड़ा विरोधी सोच को खत्म किया है। पिछले 1 साल के आंकड़े बताते हैं कि आज विश्वकर्मा योजना का सबसे ज्यादा लाभ एससी/एसटी और ओबीसी समाज उठा रहा है।

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.