Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    दिल्ली के शांतिवन में कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग घायल

    By September 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के शांतिवन में कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली के शांतिवन इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दिल्ली विश्वविद्यालय के 4 छात्रों समेत 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गुरुग्राम से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन पर गाना बदलने की कोशिश की और ऐसा करते हुए उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। कार साइड रेलिंग से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय हुई दुर्घटना
    गुरुग्राम से जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे छात्रों की कार शांतिवन के पास रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग का हिस्सा कार में घुस गया। हादसे में कार में सवार पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की तड़के शांति वन से गीता कॉलोनी जाने वाली सड़क पर दुर्घटना की सूचना मिली। जांच में पता चला कि लक्ष्मी नगर निवासी अश्वनी मिश्रा, उम्र 19 वर्ष (दयाल सिंह कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र), अपने दोस्तों अश्वनी पांडे, निवासी लक्ष्मी नगर, उम्र 19 वर्ष (देशबंधु कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र) और केशव, निवासी लक्ष्मी नगर (दयाल सिंह कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र) के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए शादीपुर से हुंडई वेन्यू कार किराए पर लिया था। 

    दो छात्रों की हालत गंभीर
    बुधवार रात तीनों ने अपने दो अन्य दोस्तों कृष्णा, उम्र 18 वर्ष (मोतीलाल कॉलेज में छात्र) को साकेत से और उज्जवल, उम्र 19 वर्ष को छतरपुर से कार में बिठाया। सभी वहां से गुरुग्राम गए। एक पब में पार्टी करने के बाद तड़के सभी कार से वापस लौटते समय गीता कॉलोनी फ्लाईओवर होते हुए लक्ष्मी नगर आ रहे थे। अश्वनी मिश्रा ने अपने मोबाइल फोन पर गाना बदलने की कोशिश की। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग से टकरा गई। कार को काफी नुकसान पहुंचा है। अश्वनी मिश्रा और अश्वनी पांडे की हालत गंभीर है। सभी घायलों का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025

    वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला

    August 10, 2025

    भांग की खेती की अनुमति पर फिर झटका, CG हाईकोर्ट ने PIL खारिज की

    August 10, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.