Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    सरायकेला में बारिश से नहर उफान पर, घरों में पानी भरने से मचा हड़कंप 

    By September 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरायकेला में बारिश से नहर उफान पर, घरों में पानी भरने से मचा हड़कंप 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजनगर प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश से नदी, नाले और तालाब उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण ईचा खरकाई डैम का मुख्य नहर लबालब हो गया है। मंगलवार को राजनगर के श्यामनगर फार्म के पास ईचा डैम का दायीं मुख्य नहर का पानी उफानते हुए ब्रांच कैनल (शाखा नहर) में चला गया।

    यहां लोहे की गेट की जगह मिट्टी मुरुम से शाखा नहर को बंद रखा गया था। जो तेज पानी के बहाव से टूट गया और मुख्य नहर में भरा सारा पानी तेज धार के साथ शाखा नहर में बहते हुए राजनगर उरांव बस्ती और मुड़ियापाड़ा के साहू कॉलोनी के कई घरों तक पहुंच गया।

    जब मौसम बिल्कुल साफ था। बारिश भी नहीं हो रही थी। ऐसे समय में अचानक तेज पानी का धार नहर से उफान मारते हुए घरों में घुसने लगा। जिससे लोग अवाक रह गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घरों से सामानों को हटाने में लग गए।

    पानी का धार इतना तेज था कि लोगों को घरों से सामान हटाने का समय भी नहीं मिला। लगभग दो घंटे तक घरों में कमर तक पानी बहते हुए घुस रहा था। जिससे एक मिट्टी का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

    वहीं दूसरा मकान पक्का दीवार का होने के चलते टूटने से बचा, लेकिन मकान के अंदर कमरों में पानी लबालब भर गया। घर में रखा धान, चावल, कपड़ा, कागजात और सारे सामान बर्बाद हो गए। बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद लोगों ने कहा कि राजनगर में बाढ़ जैसे हालात पहली बार देखा गया है

    मुख्य नहर में लोहे की गेट होती तो घरों में नहीं घुसता नहर का पानी,

    ईचा खरकाई बांध के लिए राजनगर क्षेत्र से दाईं ओर मुख्य नहर गुजरी है, जो वर्षों से बनकर तैयार है। परंतु जहां भी ब्रांच कैनल निकाला गया है। वहां लोहे का गेट लगाना ठेकेदार भूल गया है। मुख्य नहर व ब्रांच नहर को यूं ही खुला छोड़ दिया गया है।

    गर्मियों के दिनों में मुख्य नहर में नहाने धोने के लिए पानी का ठहराव रहे, इसके लिए मिट्टी मुरुम से गेट के जगह को बंद रखा गया था। आज इसी का नतीजा रहा कि श्यामनगर के पास मुख्य नहर जब लबालब पानी से भर गया। तब शखा नहर में घुसा पानी उफान मार गया और घरों में घुस गया।

    प्रशासन ने संभाला मोर्चा, दो घंटे बाद स्थिति हुई सामान्य

    बाढ़ की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुटी। सीओ हरीश चंद्र मुंडा एवं बीडीओ मलय कुमार के रांची में होने के कारण थाना प्रभारी अमिश कुमार स्थिति संभालने में जुटे।

    इसके बाद बाढ़ जेसीबी की व्यवस्था की गई। सरायकेला मोड़ पर शाखा नहर में जमीं झाड़ी और गंदगी को जेसीबी से साफ कराया। दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई।

    Related Posts

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएम परिसर में ‘सुशासन वाटिका’ का किया शुभारंभ किया…

    June 8, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.