Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    ममता तो मान गईं, धरती के भगवान कब मानेंगे? इलाज के अभाव में करीब ढाई दर्जन मरीजों ने दम तोड़ा

    By September 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ममता तो मान गईं, धरती के भगवान कब मानेंगे? इलाज के अभाव में करीब ढाई दर्जन मरीजों ने दम तोड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में बीते 38 दिनों से डॉक्टर हड़ताल पर हैं। मरीजों का ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा है। ऐसे में करीब 30 मरीजों की मौत हो चुकी है। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके साथ बैठक की और 99 प्रतिशत मांगे भी मान ली। मतलब ममता तो मान गईं लेकर धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर कब मानेंगे ये कोई नहीं जानता।
    चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से करीब 30 से अधिक मरीज की जान जा चुकी है, मगर ममता से बातचीत के बाद भी डॉक्टर हड़ताल खत्म करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। ममता बनर्जी और 30 डॉक्टरों के बीच सोमवार की शाम को बातचीत हुई। डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने डॉक्टरों की पांच में से तीन मांगें मान लीं। वह स्वास्थ्य विभाग के दो टॉप अफसरों और कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को हटाने पर सहमत हो गईं। साथ ही शहर के उत्तरी क्षेत्र के पुलिस प्रमुख को भी हटा दिया गया, जहां आरजी कर अस्पताल स्थित है। मगर आंदोलन अभी भी खत्म नहीं हुआ है। आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर्स पिछले 38 दिनों से हड़ताल पर हैं। ममता बनर्जी से बातचीत के बाद भी डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म नहीं किया है। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक बर्खास्त किए गए अधिकारियों को पूरी तरह से उनके पदों से नहीं हटाया जाता, वे अपना विरोध नहीं खत्म करेंगे। डॉक्टर्स प्रधान सचिव को भी हटाने की मांग कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे मंगलवार यानी आज अपना फैसला लेंगे। बताया जा रहा है कि ये डॉक्टर्स सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई का भी इंतजार कर रहे हैं। शायद इसके बाद भी अपना फैसला लेंगे। सुप्रीम कोर्ट में आज आरजी कर मामले पर सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट भी डॉक्टरों को हड़ताल खत्म करने को कह चुका है।
    डॉक्टरों द्वारा मुख्यमंत्री के साथ बैठक पर सहमति जताने के बाद यह बैठक हुई। डॉक्टरों ने यह शर्त रखी थी कि उनके साथ उनके दो प्रोफेशनल ट्रांसक्रिप्ट राइटर भी बैठक में मौजूद रहेंगे। लगभग 30 डॉक्टरों को लेकर एक पुलिस पायलट वाहन शाम 6.20 बजे ममता बनर्जी के आवास पर पहुंचा। जबकि यह बैठक 5 बजे होनी थी। करीब 2 घंटे तक चली यह बैठक 8:45 बजे समाप्त हुई। बता दें कि आरजी कर अस्पताल में हड़ताल की वजह से मरीज परेशान हो रहे हैं। इलाज न मिलने की वजह से दर्जनों लोग दम तोड़ चुके हैं।इधर, डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मामले में आंदोलनकारी डॉक्टरों ने ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कहा कि मांगें पूरी होने तक काम बंद और प्रदर्शन जारी रहेगा। एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाया जाना हमारी नैतिक जीत है। जब तक मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो जाते, हम अपना काम बंद करके स्वास्थ्य भवन (स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय) पर प्रदर्शन जारी रखेंगे। हम आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले के संबंध में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का भी इंतजार कर रहे हैं। सुनवाई के बाद एक बैठक करेंगे और अपना ‘काम बंद करने’ और प्रदर्शन पर फैसला करेंगे।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.