Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    रांची के छात्र की मौत पर हेमंत सोरेन ने ओडिशा सरकार से की कड़ी कार्रवाई की अपील

    By September 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रांची के छात्र की मौत पर हेमंत सोरेन ने ओडिशा सरकार से की कड़ी कार्रवाई की अपील
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भुवनेश्वर के खंडगिरी स्थित आईटीईआर कॉलेज में रांची के इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक रवि की मौत के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से छात्र की मौत की उच्च स्तरीय जांच का आदेश देने का आग्रह किया। 

    सोरेन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से अनुरोध करता हूं कि ओडिशा के आईटीईआर कॉलेज में रांची के अभिषेक रवि की संदिग्ध मौत की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। भगवान अभिषेक की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।' 

    बता दें कि 19 वर्षीय अभिषेक की 13 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसे 10 सितंबर को कॉलेज के छात्रावास की छत से गिरने के बाद खंडगिरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने घटना के बाद खंडगिरी पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। 

    बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे आदिवासी: चंपई सोरेन

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को संथाल परगना क्षेत्र में अवैध भूमि लेनदेन की गहन जांच की मांग की। कहा कि आदिवासी राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। पिछले महीने झामुमो से भाजपा में आए सोरेन की टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कथित तौर पर घुसपैठ को संरक्षण देने के लिए झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की आलोचना करने के एक दिन बाद आई है। उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में महिलाओं पर अत्याचार करने के अलावा घुसपैठिए जमीन हड़प रहे हैं और जनसांख्यिकी बदल रहे हैं। 

    सोरेन ने दावा किया, 'घुसपैठ आदिवासी समाज के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा है। आदिवासी भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए बने संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है। मैं क्षेत्र में सभी अवैध भूमि लेनदेन की जांच की मांग करता हूं। आदिवासी एकजुट हो रहे हैं और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे।'

    इससे पहले दिन में, उन्होंने पाकुड़ में एक आदिवासी रैली में भाग लिया और बाबा तिलका मांझी और वीर सिदो-कान्हू जैसे उनके प्रतीकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। औपनिवेशिक ताकतों के खिलाफ आदिवासी समुदाय के ऐतिहासिक प्रतिरोध पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान संघर्ष एक निरंतरता है। 

    Related Posts

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025

    रायपुर-जबलपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.