Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    महिलाओं को परेशान नहीं करेंगे… ऐसा क्या हुआ जो ईरान के नए राष्ट्रपति को खानी पड़ी कसम…

    By September 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिलाओं को परेशान नहीं करेंगे… ऐसा क्या हुआ जो ईरान के नए राष्ट्रपति को खानी पड़ी कसम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरान में एक बार फिर हिजाब के खिलाफ महिलाओं का सड़क पर उतरना शुरू हो गया है।

    दो साल पहले नैतिकता पुलिस की मारपीट में 22 साल की महसा अमिनी की मौत हो गई थी। जिसके बाद हजारों महिलाओं ने देशभर में प्रदर्शन किए थे।

    इससे ईरानी हुकूमत बौखला जरूर गई थी लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी आंदोलन नहीं दबा सकी।

    अमिनी की मौत की दूसरी बरसी पर ईरान के नए राष्ट्रपति ने कसम खाई सरकार सुनिश्चित करेगी कि नैतिकता पुलिस महिलाओं को परेशान न करे।

    इब्राहिम रईसी की हवाई दुर्घटना में मौत के बाद जुलाई के अंत में सुधारवादी नेता मसूद पेजेशकियान ने नए राष्ट्रपति का पदभार संभाला है।

    उन्होंने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “नैतिकता पुलिस को महिलाओं के खिलाफ ऐक्शन नहीं लेना चाहिए। मैं इस पर ऐक्शन लूंगा और सुनिश्चित करूंगा वे उन्हें परेशान न करें।”

    मसूद की टिप्पणी सितंबर 2022 में 22 वर्षीय महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत की दूसरी सालगिरह पर आई है।

    इससे पहले रविवार और सोमवार को ईरान में महिलाओं ने महसा अमिनी की मौत की बरसी पर हिजाब के विरोध में प्रदर्शन किया। कई सोशल मीडिया पोस्ट में महिलाएं हिजाब उतारते हुए देखी गईं।

    महसा अमिनी के साथ क्या हुआ था

    साल 2022 में महसा अमिनी नाम की 22 वर्षीय ईरानी महिला को हिजाब के विरोध के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ईरान में इस तरह के आरोपों से निपटने के लिए नैतिकता पुलिस ऐक्शन लेती है।

    नैतिकता पुलिस का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि ईरान में इस्लामिक कानूनों का सही ढंग से पालन हो रहा है या नहीं? अमिनी को सार्वजनिक तौर पर हिजाब न पहनने का दोषी पाया गया और पुलिस हिरासत में यातनाएं दी गई। इससे उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद ईरान में महीनों तक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चला।

    महसा अमिनी के समर्थन और हिजाब के विरोध में चले हिंसक प्रदर्शन में दर्जनों सुरक्षाकर्मियों सहित सैकड़ों लोग मारे गए। हजारों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

    अमिनी की मौत के बाद शुरू हुए प्रदर्शनों की लहर के दौरान सरकार को इंटरनेट पर कठोर प्रतिबंध लागू करने पड़े, खासकर फेसबुक और एक्स जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को प्रतिबंधित किया।

    हालांकि सोमवार को, मसदू ने कहा कि उनकी सरकार सोशल मीडिया पर प्रतिबंधों को कम करने के लिए काम कर रही है।

    The post महिलाओं को परेशान नहीं करेंगे… ऐसा क्या हुआ जो ईरान के नए राष्ट्रपति को खानी पड़ी कसम… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.