Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    मध्यप्रदेश

    प्रेमी के मददगार दोस्त ने किया था बलात्कार, उसकी पत्नि ने मिटाये थे सबूत

    By September 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रेमी के मददगार दोस्त ने किया था बलात्कार, उसकी पत्नि ने मिटाये थे सबूत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना इलाके में एमपी के नरसिंहपुर जिले से प्रेमी के साथ भागकर आई युवती की मौत के मामले में आरोपी प्रेमी से हुई पुलिस पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे हुए है। बेटी की मौत को लेकर उसके परिवार वालो ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब उसके प्रेमी से पूछताछ की तब सामने आया है, कि प्रेमी के दोस्त ने उनकी मदद करते हुए अपने मकान में रहने का आसरा दिया था। बाद में मौका मिलने पर उसी मददगार दोस्त ने यवुती के साथ बलात्कार किया था। रेप करने वाले दोस्त की पत्नि को इसकी जानकारी लगी तब उसने सबूत मिटाने का काम किया था। रेप होने के बाद प्रेमी ने युवती से शादी करने से मना कर दिया था। इससे दुखी होकर ही युवती ने फांसी लगा ली थी। जॉच के बाद पुलिस ने प्रेमी मयंक परिहार उसके मददगार दोस्त हर्षिल ठाकुर उर्फ हरेंद्र और उसकी पत्नी उर्वशी ठाकुर के खिलाफ एुफआईआर दर्ज की है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोटेगांव नरसिंहपुर की रहने वाली बीएससी की छात्रा सुनीता (परिवर्तित नाम) (19) करीब एक महीने पहले वह अपने प्रेमी मंयक परिहार के साथ भोपाल आ गई थी। यहां दोनों बागसेविनया इलाके में रहने वाले प्रेमी मयंक के दोस्त हर्षिल ठाकुर उर्फ हरेंद्र घर पर रुके थे। हर्षिल होशंगाबाद जिले के पिपरिया का रहने वाला है, और वहॉ निजी काम करता है। हर्षिल की पत्नी यहॉ एक संस्थान में इंटर्नशिप कर रही है, इसलिए वह फिलहाल भोपाल में ही रहता है। दो दिन पहले प्रेमी मयंक ने बागसेवनिया थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था, कि सुनीता (परिवर्तित नाम) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद उसके परिवार वालो को सौंप दिया था। शार्ट पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत फांसी लगाने के कारण होने की बात सामने आई थी। कारणो की जॉच के लिये पुलिस ने प्रेमी मंयक को हिरासत में लेकर अपने अदांज में से पूछताछ की तब उसने सुनीता (परिवर्तित नाम) की आत्महत्या का राज फाश कर दिया। प्रेमी ने बताया कि सुनीता (परिवर्तित नाम) के साथ फांसी लगाने से पहले वाली रात में उसके दोस्त हर्षिल ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस को जांच में पता चला कि हर्षिल ठाकुर जानता था, कि युवती प्रेमी के साथ भागकर आई है। इसलिए उसके साथ ज्यादती करने पर वह पुलिस के पास नहीं जाएगी। उसका प्रेमी मयंक परिहार जब बाहर गया तब उसने युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसकी जानकारी हर्षिल की पत्नि को लगी तो उसने रेप से संबधित सबूत मिटाये। अगली सुबह उसकी प्रेमिका ने हर्षिल की करतूत उसे बताई तब उसने उसका साथ देने के बजाय अकिंता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही चारों लोगों ने आपस में बातचीत करते हुए मामले को शांत करने की कोशिश की प्रेमी मंयक के दोस्त को दूसरे दिन एक पेशी के लिए पिपरिया जाना था, जिसके चलते वह अपनी पत्नी को लेकर पिपरिया चला गया। वहीं मंयक भी अपने एक दोस्त के घर चला गया था। इस बीच सुनीता (परिवर्तित नाम) घर पर अकेली थी, और दुष्कर्म के बाद प्रेमी द्वारा उसके साथ शादी करने से इंकार करने को लेकर वह काफी सदमें में आ गई थी। क्योकिं वह वापस घर नहीं लौट सकती थी, और प्रेमी ने भी उसे अपनाने से इंकार कर दिया था। इसलिए उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जॉच के बाद पुलिस ने प्रेमी मंयक, दोस्त हर्षिल और उसकी पत्नी उर्वशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने, दोस्त हर्षिल को दुष्कर्म का और उसकी पत्नि उर्वशी को साक्ष्य छिपाने का आरोपी माना है। पुलिस सूत्रो के मुताबिक दुष्कर्म काआरोपी मददगार दोस्त हर्षिल पहले भी दो युवतियों के साथ दुष्कर्म का आरोपी रह चुका है। इसमें एक युवती न खुदकुशी कर ली थी। हर्षिल के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले दर्ज हो चुके हैं।

    Related Posts

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    गरियाबंद में रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध खनन की कवरेज करने गए रिपोर्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कैमरा और ID छीने

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025

    विवादित मदर मेरी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, 2019 से हो चुका लाइसेंस निरस्त

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.