Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    15 लाख करो़ड़ के प्रोजेक्ट, किसानों को लेकर बड़े फैसले; 100 दिनों के अजेंडे में फेल या पास मोदी सरकार?…

    By September 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    15 लाख करो़ड़ के प्रोजेक्ट, किसानों को लेकर बड़े फैसले; 100 दिनों के अजेंडे में फेल या पास मोदी सरकार?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन इस बार बेहद खास होने वाला है।

    17 सितंबर यानी मंगलवार को एनडीए सरकार 3.0 के 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी ने आम चुनावों के परिणाम से पहले ही शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करके 100 दिन का रोडमैप तैयार कर लिया था।

    विपक्ष चुनाव के दौरान और बाद में भी रोजगार को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर रहा है। इन 100 दिनों पर गौर करें तो मोदी सरकार ने किसानों को केंद्र में रखा है।

    इसके अलावा रोजगार वृद्धि के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट करने की कोशिश की है। वहीं कांग्रेस ने मोदी सरकार से 100 दिनों का हिसाब मांगा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि एनडीए सरकार अपने 100 दिनों के अजेंडे में फेल रही है।

    सरकार बनते ही किसानों को लेकर अहम फैसले

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में भी चुनाव होने हैं।

    इसे देखते हुए भी मोदी सरकार के 100 दिन बेहद अहम हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले मोदी सरकार ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी थी।

    इसके तहत करीब 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये दिए गए। इसके अलावा एमएसपी वृद्धि को भी कृषि क्षेत्र के लिए अहम फैसला माना जा सकता है।

    कई फसलों पर 100 से लेकर 550 रुपये तक की एमएसपी वृद्धि का फैसला किया गया। इसके अलावा सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल की इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई है जिसका लाभ भी किसानों को मिल सकता है।

    रोजगार के मोर्चे पर फेल या पास सरकार?

    लोकसभा चुनाव के दौरान रोजगार को विपक्ष ने बड़ा मुद्दा बनाया था। वहीं मोदी सरकार ने रोजगार में वृद्धि के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर योजनाओं को अहमित दी है।

    कौशल विकास मिशन को ध्यान में रखते हुए 4.1 करोड़ युवाओं के कौशल सुधार और रोजगार सृजन के लिए दो लाख करोड़ रुपये का पैकेज बजदट में गोषित किया गया है। सरकार ने घोषणा की है कि 1 करोड़ युवाओं 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का लाभ मिललेगा।

    11 लाख लखपति दीदी

    सरकार महिलाओं की आय बढ़ाने को भी अपनी बड़ी सफलता बताती है। दावा है कि 100 दिनों में 11 लाख लखपति दीदी बनी हैं।

    ये ऐसी महिलाएं हैं जो कि साल में 1 लाख से ज्यादा कमा सकती हैं। सरकार से जब रोजगार को लेकर सवाल किया जाता है तो वह इस सफलता का भी जिक्र करती है।

    कांग्रेस का आरोप, 100 दिनों में फेल हो गई मोदी सरकार

    कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार 100 दिनों के अजेंडे में फेल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है।

    इसके अलावा मणिपुर 16 महीने से जल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी वहां मुड़कर कभी नहीं गए। उन्होंने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी चेयरपर्सन पर लगे भ्रष्टाचारों के आरोप को भी मोदी सरकार की विफलता बताया है।

    इसके अलावा पेपर लीक और महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की।

    खरगे ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के चलते वक्फ बिल को जेपीसी के हवाले करना पड़ गया और लैटरल एंट्री पर सरकार को यूटर्न लेना पड़ा।

    The post 15 लाख करो़ड़ के प्रोजेक्ट, किसानों को लेकर बड़े फैसले; 100 दिनों के अजेंडे में फेल या पास मोदी सरकार?… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.