Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राजनीती

    महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में उतरने से पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर को जीतने भाजपा ने बनाई अचूक रणनीति…

    By September 15, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में उतरने से पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर को जीतने भाजपा ने बनाई अचूक रणनीति…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली।  हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा की रणनीति है कि लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई जाए, वहीं जम्मू-कश्मीर को भी फतह किया जाए। इसके लिए भाजपा ने वोटों के बंटवारे की ऐसी रणनीति बनाई है, जिससे विपक्षी पार्टियां आपस में एक-दूसरे का वोट काटेंगी और इसका फायदा भाजपा को होगा। गौरतलब है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 90-90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। हरियाणा में पिछले 10 साल से सरकार होने के कारण भाजपा के खिलाफ जबरदस्त एंटी इनकम्बेंसी है। वहीं कांग्रेस के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भाजपा की लहर नजर आ रही है।
    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव भाजपा और अन्य पार्टियों के लिए इसलिए भी अहम है कि इनके बाद महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम काफी प्रभावी हो सकते हैं। इसलिए भाजपा की पूरी कोशिश इस बात की है कि जैसे भी हो हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को जीता जाए।
    हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म हो गया है। 1700 से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कोई गठबंधन नहीं होने के कारण, भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में गैर-भाजपा दलों के बीच वोटों के बंटवारे की उम्मीद कर रही है। 10 साल की सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही भगवा पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीदें 5 अक्टूबर के विधानसभा चुनावों में बहुदलीय मुकाबले से जुड़ी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा और उभरती कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। इसके अलावा, भाजपा और कांग्रेस, आईएनएलडी-बसपा, जजपा-एएसपी (केआर) और आप आगामी चुनावों में प्रमुख खिलाड़ी हैं।
    कांग्रेस और आप में गठबंधन नहीं होने के बाद जिस तरह के राजनीतिक घटनाक्रम घटित हुए हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आप और भाजपा में कोई न कोई समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरी है। आम आदमी पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस का वोट काटेगी। इसका फायदा निश्चित रूप से भाजपा को होगा।
    हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस के 136 में से 91 बागियों ने भी निर्दलीय या दूसरे दलों से पर्चे भर दिए। नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस में 33, भाजपा में 16 सीटों पर बगावत हुई। वहीं, दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने इन्हें मनाने व नाम वापसी के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस में टिकट कटने के चलते अब तक कुल 37 सीटों पर 59 नेता बागी हुए हैं। 31 सीटों पर 44 नेताओं ने निर्दलीय या दूसरी पार्टियों से नामांकन किया है। वहीं, भाजपा में कुल 49 सीटों पर 78 बागी हैं। 34 सीटों पर 47 नेता निर्दलीय या दूसरे दलों से उतरे हैं। भाजपा व आप ही 90 सीटों पर लड़ रही हैं। इनेलो-बसपा-हलोपा का गठबंधन है। इनेलो 51, बसपा 37, हलोपा 1 सीट पर लड़ रही हैं। जजपा-एएसपी ने 85 प्रत्याशी उतारे हैं।
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी भाजपा वोटों के बंटवारे की रणनीति को अमली जामा पहनाकर चुनावी मैदान में उतरी है। भाजपा की रणनीति को देखकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि भाजपा जम्मू कश्मीर में सरकार बना सकती है। ये कैसे होगा, उमर ने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर घाटी में वोटों का बंटवारा होता है तो भाजपा सत्ता पर काबिज हो सकती है। एनसी नेता ने कहा कि अगर कश्मीर में लोग अपने वोटों का बंटवारा होने देते हैं तो भाजपा सरकार बना सकती है। वोटों के बंटवारे से बचने के लिए लोगों को समझदारी से वोट करना चाहिए। वोट बंटने का डर सिर्फ उमर अब्बुदल्ला को ही नहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को भी सता रहा है। महबूबा ने कहा था कि कश्मीर घाटी में वोट बंट सकते हैं। इसकी वजह उन्होंने इंजीनियर राशिद बताई। महबूबा ने इंजीनियर राशिद को भाजपा की प्रॉक्सी बताया। उन्होंने कहा कि राशिद की वजह से कश्मीर में वोटों का बंटवारा हो सकता है। अंतरिम जमानत पर बाहर आए इंजीनियर राशिद ने कश्मीर क्षेत्र की 20 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। राशिद का फोकस युवा वोटर्स पर हैं। उनकी पार्टी के मेनिफेस्टो में छात्रों के लिए फ्री लैपटॉप है। राजनीतिक कैदियों की रिहाई का भी उन्होंने वादा किया है। राशिद लोकसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला को हराने वाला नेता है। उन्होंने बारामूला में ये कारनामा किया। राशिद 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे।
    हरियाणा कांग्रेस में चुनाव के बीच मची कलह को देखते हुए हाईकमान एक्टिव हो गया है। कांग्रेस ने चुनाव की देखरेख के लिए 3 ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। इनमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सीनियर कांग्रेस नेता अजय माकन और पंजाब विधानसभा में कांग्रेस की तरफ से विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा शामिल हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक हरियाणा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद गुटबाजी बढ़ गई है। कांग्रेस ने इस बार हुड्डा पर भरोसा करते हुए उनके 60 से ज्यादा समर्थकों को टिकटें दी हैं। ऐसी सूरत में कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला गुट की नाराजगी कहीं पार्टी का नुकसान न करे, इसको लेकर हाईकमान नजर रखेगा। इसके अलावा भूपेंद्र हुड्डा गुट के सैलजा समर्थकों वाली सीटों पर भी कामकाज की निगरानी की जाएगी।

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.