Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    कौन थे अंग्रेज अफसर आर्चीबाल्ड ब्लेयर,जिनके नाम पर था अंडमान-निकोबार की राजधानी का नाम…

    By September 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन थे अंग्रेज अफसर आर्चीबाल्ड ब्लेयर,जिनके नाम पर था अंडमान-निकोबार की राजधानी का नाम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्र की मोदी सरकार ने अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है।

    इसका नाम 1789 में ईस्ट इंडिया कंपनी के एक अधिकारी आर्चीबाल्ट ब्लेयर के नाम पर रखा गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान किया।

    उन्होंने कहा कि देश को औपनिवेशिक छाप से मुक्त करने के लिए पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजया पुरम’ करने का फैसला किया गया है।

    पहले के नाम में औपनिवेशिक छाप थी। वहीं अब नया नाम स्वतंत्रता संग्राम की जीत का प्रतीक है। अंडमान-निकोबार में ही चोल साम्राज्य के समय नेवल बेस हुआ करता था।

    इसके अलावा सुभाष चंद्र बोस ने यहां तिरंगा लहराया था और यहीं की सेल्युलर जेल में वीडी सावरकर को रखा गया था।

    कौन थे अंग्रेज अफसर, जिनके नाम पर था पोर्टब्लेयर

    पोर्टब्लेयर शहर एक समय फिशिंग का हब हुआ करता था। वहीं ईस्ट इंडिया कंपनी और ब्रिटेन की उपनिवेश बनाने में बड़ी मदद करने वाले अंग्रेज नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट आर्चीबाल्ट ब्लेयर के नाम पर इस द्वीप का नाम रख दिया गया।

    दरअसल अंग्रेजों ने इसका नाम इसलिए भी अधिकारी के नाम पर रखा क्योंकि औपनिवेशिक शासन के लिहाज से अंडमान निकोबार द्वीपसमूह बहुत जरूरी था। यहां से सुदूर इलाकों पर नजर रखना आसान था।

    1789 में बंगाल सरकार ने ग्रेड अंडमान की खाड़ी में चाथम द्वीप को उपनिवेश बनाया। इसी का नाम आर्चीबाल्ट ब्लेयर के नाम पर रख दिया गया।

    अंडमान और निकोबार को विकसित करने में ब्लेयर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पूर्वी बंगाल की खाड़ी में आधिपत्य जमाने के लिए पोर्टब्लेयर को कब्जे में लेना अंग्रेंजों के लिए जरूरी था।

    इसके अलावा यहां से प्रशासनिक और व्यापारिक गतिविधियां भी चलाई जाती थीं। सभी द्वीपों पर अपना अधिकार जमाने के लिए पोर्ट ब्लेयर ही आवश्यक था।

    कुछ समय में ही ब्लेयर के नेतृत्व में इस द्वीप समूह का कायाकल्प किया गया और इसे ब्रिटिश मैरिटाइम नेटवर्क का केंद्र बना दिया गया।

    यह जगह पहले भी फिशिंग के लिए जानी जाती थी। अंग्रेजों को इससे भी काफी फायदा मिला। वहीं अब सरकार ने औपनिवेशिक निशान मिटाने के लिए इसका नाम ‘श्री विजयपुरम कर दिया है। ‘

    The post कौन थे अंग्रेज अफसर आर्चीबाल्ड ब्लेयर,जिनके नाम पर था अंडमान-निकोबार की राजधानी का नाम… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.