Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    मध्यप्रदेश

    अब साइबर अपराधियों को पकडऩे के लिए भी बना साइबर कमांडो फोर्स

    By September 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब साइबर अपराधियों को पकडऩे के लिए भी बना साइबर कमांडो फोर्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए अब आतंकवादियों और नक्सलियों की धरपकड़ के लिए बनने वाले कमांडो फोर्स की तर्ज पर साइबर कमांडो फोर्स बनाया गया है। यह हर राज्य में काम करेगा। फोर्स के लोगों को आईआईटी से बकायदा ट्रेनिंग दी गई है। ये बड़े साइबर अपराधों की जांच करेगा। प्रदेश में भी एक फोर्स जल्द काम शुरू करेगा।
    साइबर अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। गतदिनों दिल्ली में गृहमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक में साइबर अपराधों से निपटने के लिए कई नए प्रावधान किए गए। नेशनल साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रोज 68 हजार कॉल आते हैं और प्रतिदिन 6 हजार शिकायतें दर्ज होती हैं। इनमें लोगों को 2 हजार 900 करोड़ का चूना लगाया गया है। इससे बचने के लिए हर राज्य में जहां अब साइबर कमांडो फोर्स बनाया गया है, वहीं इन पुलिसकर्मियों को आईआईटी से ट्रेनिंग दी गई है। प्रदेश में भी यह फोर्स बना है, जो जल्द काम शुरू कर देगा। ये फोर्स सरकारी  वेबसाइट और बड़े साइबर अपराधों की जांच करेगा। इसके अलावा साइबर अपराधों को रोकने के लिए सभी राज्यों का एक वॉर रूम दिल्ली में बनाया गया है, जिसमें हर राज्य का एक प्रतिनिधि बैठेगा, ताकि साइबर अपराध होने पर जानकारी साझा की जा सके। इसके अलावा 45 लाख साइबर अपराधियों के बैंक खाते और सिम कार्ड का डाटा तैयार किया गया है, ताकि किसी भी राज्य में ठगी हो तो ठग के जहां-जहां बैंक खाते हैं, उनको तुरंत ब्लॉक किया जा सके और लोगों को ठगी का शिकार बनने से बचाया जा सके। इसके अलावा 335 बैंकों को भी जोड़ा गया है, वहीं यह भी संशोधन किया गया है कि अब पुलिस साइबर फ्रॉड होने पर बैंकों से खाते की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर भी मांग सकती है।

    Related Posts

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएम परिसर में ‘सुशासन वाटिका’ का किया शुभारंभ किया…

    June 8, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.