Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    केदारनाथ में आपदा पर आस्था भारी, 3 महीने में 17 भक्तों की मौत फिर भी 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु उमड़े…

    By September 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केदारनाथ में आपदा पर आस्था भारी, 3 महीने में 17 भक्तों की मौत फिर भी 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु उमड़े…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बाबा केदार के प्रति देश-विदेश के यात्रियों की अटूट आस्था के चलते यात्रा मार्ग में हो रहे हादसों के बाद भी भक्तों के कदम नहीं रुक रहे हैं।

    सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक आपदा के डर पर भक्तों का भरोसा भारी पड़ रहा है।

    जिसके चलते सोनप्रयाग में सोमवार शाम को हादसा होने के बाद भी मंगलवार को करीब 2500 यात्री केदारनाथ रवाना हुए हैं।

    हिमालय स्थित 11700 फीट की ऊंचाई पर भगवान केदारनाथ का मंदिर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है। यहां विकट से विकट परिस्थिति में भी बाबा के भक्त दर्शनों को पहुंचते रहे हैं।

    इस साल 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से लेकर अब तक भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने की चार बड़ी घटनाएं घट चुकी हैं जिसमें 19 यात्रियों की मौत हुई है। 

    20 लापता और 11 यात्री घायल हुए हैं। बावजूद यात्रियों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। बीते साल 2023 में जहां पूरे यात्रा सीजन में करीब 19 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे थे।

    वहीं इस साल अभी तक 11.17 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 

    बीते दिन ही बारिश और अनेक बाधाओं को पार करते हुए करीब 5 हजार यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जबकि मंगलवार को भी करीब 2500 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए हैं।

    तीर्थयात्रियों का कहना है कि बाबा केदार तो सबके पालनहार हैं। 

    सतर्क रहते हुए यात्रा की जानी चाहिए। बारिश होते ही सुरक्षित स्थानों पर रुकने में ही समझदारी है।

    एसडीएम श्याम सिंह राणा ने बताया कि सोमवार शाम को 630 बजे गौरीकुंड से सोनप्रयाग के लिए आवाजाही बंद कर दी गई थी किंतु उक्त यात्री उससे पहले ही यहां से निकल गए थे। जिससे रास्ते में यह हादसा हो गया।

    रुद्रप्रयाग जिले में वर्ष 2024 में हुई घटनाओं का ब्योरा

    –19 जून केदारनाथ पैदल मार्ग के चीड़बासा में भूस्खलन से 3 की मौत और 6 लोग घायल हुए।

    -22 अगस्त को केदारनाथ हाईवे पर फाटा के पास भूस्खलन से 4 लोगों की की मौत हुई।

    -31 जुलाई को केदारनाथ में लिंचोली में अतिवृष्टि से 7 की मौत, 2 घायल 20 लापता हुए।

    -9 सितंबर को सोनप्रयाग में भूस्खलन में 5 यात्रियों की मौत और तीन लोग घायल हुए।

    शाम पांच बजे बाद आवाजाही बंद एसपी

    सोमवार शाम सोनप्रयाग में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर मंगलवार को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घटना के कारणों की समीक्षा की। 

    साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शाम 5 बजे बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड और गौरीकुंड से सोनप्रयाग के लिए आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। केदारनाथ के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक मंगलवार को सीधे सोनप्रयाग घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने मौके का मुआयना किया।

    केदारनाथ में दो दिन पूर्व हुए भूस्लखन के बाद तीर्थ यात्रियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यात्रा रूट पर भूस्खलन के बाद एसडीआरएफ समेत जिला प्रशासन और पुलिस फोर्स ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया था।

    घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा। कई घंटों तक राहत व बचाव कार्य जारी रहा था।

    मृतकों का विवरण

    -गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो. राजोद जिला धार मध्य प्रदेश।

    -दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश।

    -तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनोसा नेपाल।

    -भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात ।

    -समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश

    घायलों का विवरण

    -जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल

    -मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल

    -छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश

    प्रशासन की ओर से यात्रियों को बारिश और रास्ते की स्थिति से लगातार अवगत कराया जाता रहा है। यात्री सजग होते हुए यात्रा करें ताकि किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो। यात्रा पड़ावों पर तैनात स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि यात्रियों को खराब मौसम में आवाजाही न कराएं। कई बार भक्तों की जिद भारी पड़ जाती है।

    अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम ऊखीमठ

    The post केदारनाथ में आपदा पर आस्था भारी, 3 महीने में 17 भक्तों की मौत फिर भी 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु उमड़े… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.