Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू ने किया राहुल गांधी के सिखों पर विवादित बयान का समर्थन…

    By September 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू ने किया राहुल गांधी के सिखों पर विवादित बयान का समर्थन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अमेरिका में सिखों पर टिप्पणी करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

    वॉशिंगटन डीसी में एक भाषण के दौरान उन्होंने भारत में सिखों की स्थिति पर सवाल उठाए थे। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में कई खालिस्तानी चरमपंथी मौजूद थे।

    इस बयान को लेकर भारत में हंगामा मचा हुआ है। बीजेपी ने उन्हें याद दिलवाया था कि वह कांग्रेस ही थी जिनके शासन के दौरान देश में 3000 सिखों को मारा गया था।

    अब इस बयान को खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने समर्थन दे कर विवाद को और हवा दे दी है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक अलगाववादी नेता पन्नू ने एक बयान जारी कर कहा, “भारत में सिखों के लिए अस्तित्व का खतरा है। राहुल का बयान न केवल साहसिक है बल्कि 1947 से भारत में सिखों ने जिन परिस्थितियों का सामना किया है उसके तथ्यात्मक इतिहास पर भी आधारित है। यह सिख मातृभूमि खालिस्तान की स्थापना के लिए जनमत संग्रह के लक्ष्य पर SFJ के रुख की भी पुष्टि करता है।”

    क्या कहा था राहुल ने

    इससे पहले राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा था, “सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि यह लड़ाई किस बारे में है? लड़ाई राजनीति की नहीं हैं लड़ाई इस बारे में है कि क्या एक सिख के रूप में उन्हें भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी या नहीं, एक सिख के रूप में उन्हें भारत में कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी या नहीं। क्या एक सिख गुरुद्वारा जाने में सक्षम होगा? लड़ाई इसी बारे में है और सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि सभी धर्म के लिए है।”

    आतंकियों को बढ़ावा दे रहे राहुल

    इस बयान को लेकर देश में राहुल की जमकर आलोचना हो रही है। सरकारी सूत्रों ने इसे कांग्रेस सांसद के विवेकहीन व्यवहार का एक और उदाहरण बताया है। एक सूत्र ने कहा, “ऐसा तब होता है जब आप बिना ब्रीफिंग के बोलना शुरू करते हैं। बाहर देश के खिलाफ बोलने से पन्नू जैसे लोगों को बढ़ावा मिलता है। भारत में कोई भी सिख दुखी नहीं है और आंतरिक मामलों को आंतरिक रूप से सुलझाया जाएगा।”

    केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर लगाए गंभीर आरोप

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी राहुल गांधी की टिप्पणियों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा खालिस्तानी अलगाववादी पन्नू के लहजे से मेल खाती है जो भारत में आतंकवाद के आरोपों में वांटेड है।

    हरदीप पुरी ने कहा, “राहुल की भाषा भगोड़े और न्यूयॉर्क में रहने वाले पन्नू से काफी मिलती-जुलती है। क्या वह उससे मिल रहे हैं?” वहीं बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने राहुल को 1984 में कांग्रेस राज के दौरान सिख दंगों को याद दिलाते हुए इस तरह के बयान को दोहराने पर उन्हें कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है।

    The post खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू ने किया राहुल गांधी के सिखों पर विवादित बयान का समर्थन… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.