Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    औसत से आठ फीसदी अधिक बरसात, किस राज्य में कैसा रहा हाल; कब खत्म हो रहा मॉनसून?…

    By September 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    औसत से आठ फीसदी अधिक बरसात, किस राज्य में कैसा रहा हाल; कब खत्म हो रहा मॉनसून?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत में मॉनसून खत्म होने का समय आ रहा है।

    हालांकि सितंबर के आखिर तक इसका असर रहने का अनुमान है। आमतौर पर मॉनसून 17 सितंबर से सिमटना शुरू होता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह चला जाता है।

    हालांकि यह तारीखें निश्चित नहीं हैं और इनमें बदलाव होता रहता है। उदाहरण के तौर पर पिछले साल 25 सितंबर से मॉनसून का सिमटना शुरू हुआ था।

    इस साल भी कुछ ऐसा ही पैटर्न बनता दिखाई दे रहा है। ऐसे में मॉनसून के लंबे होने के आसार बन रहे हैं। सात सितंबर तक देश में औसत से अधिक 8 फीसदी बारिश रिकॉर्ड हुई है, लेकिन कुछ राज्यों में इसका वितरण असमान है।

    राजस्थान में 57 फीसदी अधिक बारिश हुई है, जो यहां के लिए जरूरी था। वहीं, मणिपुर में औसत बारिश 30 फीसदी कम रही है, जो वॉटर लेवल और किसान के लिए खतरे की घंटी है।

    भारत के मौसम में विभिन्नता के चलते यहां बारिश में भी समानता नहीं दिखती है। इसे पांच अहम कैटेगरी में बांटा जा सकता है।

    बहुत कम बारिश (-99 से -60 फीसदी), कम बारिश (-59से -20 फीसदी), सामान्य (-19 से 19 फीसदी), अधिक बारिश (20 से 60 फीसदी) और बहुत अधिक बारिश (60 से 99 फीसदी)। इस साल की बात करें तो किसी भी राज्य में न तो बहुत कम बारिश हुई है या बहुत अधिक बारिश हुई है।

    हालांकि कुछ राज्यों में बारिश में कमी जरूर दर्ज की गई है। मणिपुर में औसत से माइनस 30 फीसदी, बिहार में माइनस 26 फीसदी, पंजाब में माइनस 23 फीसदी और जम्मू-कश्मीर में माइनस 20 फीसदी बारिश कम हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में माइनस 21 फीसदी और अरुणाचल प्रदेश में माइनस 22 फीसदी की कमी हुई है।

    कुछ अन्य राज्यों में सामान्य, लेकिन औसत से कम बरसात हुई है। इनमें उत्तर प्रदेश में औसत से माइनस 14 फीसदी, असम में माइनस 13 फीसदी, हरियाणा और केरल में माइनस 10 फीसदी कम बारिश हुई है।

    इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और मेघालय में भी कुछ ऐसा ही हाल है। दूसरी तरफ दिल्ली अधिक बारिश के बिल्कुल कगार पर खड़ा है।

    यहां पर औसत से 19 फीसदी अधिक बारिश हुई है। जबकि 7 फीसदी अधिक बारिश के साथ मध्य प्रदेश भी इसी श्रेणी में है। इसके विपरीत, कई राज्यों में प्रचुर वर्षा दर्ज की गई।

    राजस्थान 57 प्रतिशत अधिक बारिश के साथ सबसे आगे है। इसके बाद तमिलनाडु और गुजरात दोनों 51 फीसदी, का नंबर आता है।

    The post औसत से आठ फीसदी अधिक बरसात, किस राज्य में कैसा रहा हाल; कब खत्म हो रहा मॉनसून?… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.