Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    मध्यप्रदेश

    युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

    By September 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी के गोविदंपुरा थाना इलाके में तीन दिन पहले रात के समय कार की टक्कर से बाइक सवार युवक राकेश की दर्दनाक मौत हो जाने के बाद गुस्साये लोगो द्वारा रचना नगर के सिटी मल्टी अस्पताल में पथराव, डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले 9 आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो ने चार नाबालिग हैं।
    पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में मुंगीलाल, मंगल वंशकार, राजेश कुशवाहा, राजेश उर्फ बल्लू, भगवान दास समेत चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की है। वीडियो में आरोपी पथराव करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि डॉक्टरों के एसोसिएशन ने रविवार को पुलिस अधिकारियों से आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी किये जाने की मांग की थी। रचना नगर निवासी डॉक्टर उज्जल ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है, और सिटी मल्टी अस्पताल का संचालन करते हैं। 30 अगस्त की शाम करीब 7 बजे अस्पताल से थोडी दूरी पर एक व्यक्ति का एक्सीडेन्ट हो गया था। कुछ लोगे उसे सिटी मल्टी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए। अस्पताल के बाहर आटो से स्ट्रैचर पर मरीज को लिटाया गया। डॉक्टर राहुल ठाकूर ने उस घायल यवुक को चेक किया, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसका शव हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया था। इसके बाद रात करीब 9 बजे दर्जनो लोग भीड़ के रुप में अस्पताल पर पथराव कर दिया था, और हॉस्पिटल के भीतर घुसकर तोड़फोड़ करते हुए  स्टॉफ के साथ मारपीट भी की थी। गौरतलब है कि घटना वाले दिन अन्ना नगर निवासी 20 वर्षीय राकेश रात के समय चेतक ब्रिज से शांति नगर की और जा रहा था। सुभाष नगर से चेतक ब्रिज जाने वाली सड़क पर उसकी बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। यह कार साकेत नगर का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर चला रहा था, जो 11वीं कक्षा का छात्र है। कार में उसके साथ चाचा और छोटी बहन सहित दो अन्य सवार थे। कार की स्पीड काफी तेज थी, जिसके कारण कार करीब 10 मीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गई और उसके बाद रुकी। घटना में राकेश को चेहरे और सिर पर गंभीर चोंटे आई थी। घायल को फौरन ही पास में स्थित सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद युवक के परिजन और उनके साथ मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई थी।

    Related Posts

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर…

    June 8, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएम परिसर में ‘सुशासन वाटिका’ का किया शुभारंभ किया…

    June 8, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.