Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    तालिबान के राज में काबुल में हुआ फिदायीन हमला, 6 लोगों ने गंवाई अपनी जान…

    By September 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तालिबान के राज में काबुल में हुआ फिदायीन हमला, 6 लोगों ने गंवाई अपनी जान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक फिदायीन हमले में 6 लोगों की जान चली गई।

    काबुल पुलिस के मुताबिक हमला काफी तेज था और इस हमले में मारे गए 6 लोगों के क्षत-विक्षत शव हमें मिले, जबकि घायल हुए 13 लोगों की हालत अभी ठीक है।

    काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि विस्फोट काबुल के दक्षिण-पश्चिम काला बख्तियार इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

    इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है। खालिद ने बताया कि पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है कि इसके पीछे कौन लोग हैं।

    अफगानिस्तान की सत्ता पर बैठे तालिबान के एक प्रमुख प्रतिद्वंदी इस्लामिक स्टेट समूह के सहयोगियों ने पूरे अफगानिस्तान के स्कूलों, अस्पतालों, मस्जिदों और शिया क्षेत्रों पर हमले किए हैं। पुलिस के मुताबिक इस में भी इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है।

    तब तालिबान का मुख्य हथियार था फिदायीन हमला अब उसी से परेशान

    अफगानिस्तान की अमेरिका समर्थित सरकार के समय जब तालिबान हाशिए पर था तब तालिबान भी अफगानिस्तान में ऐसे ही आम्मघाती हमलों को अंजाम देता था।

    लेकिन अब जबकि ताविबान खुद सत्ता में हैं तो सुरक्षा कि जिम्मेदारी उसके हाथों में ही है। इसके कारण तालिबान के मुख्य प्रतिद्वंदी लगातार उसकी परेशानी को बढ़ाने की कोशिश करते हुए हमले करते रहते हैं।

    नाटो सेनाओं की घरवापसी के बाद वापस आया तालिबान राज

    2021 में दो दशक तक अफगानिस्तान में डेरा जमाए बैठे अमेरिकी और नाटों फौजों का घर वापसी हुई थी। इन फौजों के अफगानिस्तान को छोड़ते ही तालिबान ने कुछ ही दिनों के अंदर फिर से अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया और तत्कालीन राष्ट्रपति गनी को हेलीकॉप्टर से देश छोड़कर भागना पड़ा।

    अफगानी लोगों ने तालिबान का पहले का राज देखा था, इसलिए जब अमेरिका के जाते ही लोग काबुल छोड़कर भागने लगे तो तालिबान ने उनसे वादा किया कि वह इस बार के शासन में उदार रूख दिखाएगा।

    लेकिन तालिबान ने जैसे ही सत्ता पर कब्जा किया धीरे-धीरे इस्लामी कानून और शरिया की कठोर संरचना को फिर से लागू कर दिया।

    अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को कुछ मुल्कों को छोड़कर बाकि किसी ने मान्यता नहीं दी है।

    The post तालिबान के राज में काबुल में हुआ फिदायीन हमला, 6 लोगों ने गंवाई अपनी जान… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.