Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    सड़कों की स्थिति के चलते रूट 120 और 255 पर बस सेवाएँ रद्द

    By August 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सड़कों की स्थिति के चलते रूट 120 और 255 पर बस सेवाएँ रद्द
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुरुग्राम। सड़कों पर गड्ढे होने के कारण गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने दो रूटों 120 व 255 पर गुरुगमन सिटी बसों का संचालन बंद किया है। दोनों रूटों पर बस सिटी बसें नहीं चलने से लगभग 50 कॉलोनी व गांव के लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों को शहर आने-जाने में परेशानी हो रही है क्योंकि जिन रूट पर यह बसें चलती थी, अब उन रूटों पर सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिल रहे। जिस कारण लोगों को अपने निजी वाहनों का प्रयोग करना पड़ रहा है।

    रूट-120 पर प्रभावित कॉलोनी व गांव
    रूट-120 पर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सोहना रूट पर गुरुगमन सिटी बस संचालित की जा रही थी। इस रूट पर सेक्टर-43 व सेक्टर-44, कन्हई गांव, आरडी सिटी, वजीराबाद, अंबेडकर चौक, समस्तपुर टी-पॉइंट, मैफील्ड गार्डन, पार्क अस्पताल, साउथ सिटी-2, सीडी चौक, वाटिका चौक, बादशाहपुर, पावर कॉलोनी, भोंडसी जेल मोड, बीएसएफ कैंप, मारुति कुंज मोड, भोंडसी, रिठोज, सहजावास, बहुलपा, खेड़ला, दमदमा, दाेहला मोड़, लोहटकी, दमदमा झील मोड़ से होते हुए सोहना बस अड्डा तक संचालन होता है। ऐसे में इन गांवों व कॉलोनी के लोगों को सिटी बसें बंद होने के कारण परेशानी हो रही है।

    रूट-255 पर प्रभावित कॉलोनी व गांव
    रूट-255 पर गुरुग्राम बस अड्डा से फर्रुखनगर तक संचालित होती थी। इस रूट पर सोहना चौक, भूतेश्वर मंदिर चौक, वीर नगर, बलदेव नगर, रवि नगर, नागरिक अस्पताल सेक्टर-10, बसई चौक, बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन, धनकोट गांव, चंदू गांव, बुढेड़ा गांव, साढराना मोड़, कालियावास, सुल्तानपुर गांव, झज्जर बाईपास, अनाज मंडी फर्रुखनगर और फर्रुखनगर बस अड्डा तक सिटी बस चलती थी। ऐसे में इस रूट पर सिटी बस बंद होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

    Related Posts

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025

    रायपुर-जबलपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.