Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    यूक्रेन को अपने शहर से खदेड़ने में पुतिन नाकाम क्यों? विश्व युद्ध II के बाद पहली बार रूस की ऐसी हार…

    By August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन को अपने शहर से खदेड़ने में पुतिन नाकाम क्यों? विश्व युद्ध II के बाद पहली बार रूस की ऐसी हार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले तीन सप्ताह से भयंकर हो गई है।

    रूस फरवरी 2022 से ही यूक्रेनी शहरों को दहला रहा था लेकिन, अब यूक्रेन ने भी रूस में घुसपैठ कर ली है।

    रूसी शहर कुर्स्क में यूक्रेनी आर्मी तीन सप्ताह से कब्जा किए हुए है और रूस की तमाम कोशिशों के बावजूद यूक्रेन ने कुर्स्क से कदम वापस नहीं खींचे हैं।

    माना जा रहा है कि पुतिन इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब किसी देश की सेना ने रूस के किसी शहर पर कब्जा किया।

    यूक्रेनी सेना कुर्स्क शहर में कई किलोमीटर तक कब्जा कर चुकी है। यूक्रेनी लड़ाकों की दहशत के कारण हजारों रूसियों ने शहर से पलायन कर दिया है।

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पर बारीकी से नजर रख रहे विशेषज्ञों का कहना है कि रूस का अपने शहर को यूक्रेन से न छुड़ा पाना, पुतिन पर निर्भर करता है।

    यूक्रेन में अपनी पूरी ताकत झोंक चुके पुतिन और उनकी सेना के पास अब इतना सैन्य और हथियार भंडार नहीं बचा है कि वो कीव की सेनाओं को अपने इलाकों से बाहर खदेड़ सकें।

    जानकारों का यह भी कहना है कि पुतिन यूक्रेन के कुर्स्क क्षेत्र पर हमलों को उतनी गंभीरता से नहीं देखते। उनकी प्राथमिकता यूक्रेन पर पूरी तरह से कब्जा करने की है। लेकिन, ऐसा क्यों है?

    पुतिन की प्राथमिकताएं क्या हैं?

    कार्नेगी रूस यूरेशिया सेंटर के तातियाना स्टैनोवाया का मानना है, “पुतिन का ध्यान यूक्रेन के पतन पर है। इसलिए वो रूसी शहरों पर यूक्रेन के हमलों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

    दरअसल, फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद पुतिन की सेना ने डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़िया और खेरसॉन के यूक्रेनी क्षेत्रों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर लिया है और उनकी प्राथमिकता यूक्रेन पर पूरी तरह से कब्जा करने की है।

    पुतिन ने जून में घोषणा की थी कि कीव को उसके हिसाब से शर्तें माननी होंगी, तभी उनकी सेना उन इलाकों से वापस होगी। हालांकि यूक्रेन ने इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया था।

    रूस की नजर में यूक्रेन का हमला

    इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज के निगेल गोल्ड-डेविस का कहना है, “रूसी सरकार यूक्रेन की घुसपैठ को अलग नजरिए से देखती है। पुतिन का मानना है कि यूक्रेन का हमला रूसी सेनाओं को वापस अपने यहां आने की कोशिश भर है।

    यूक्रेन ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि रूस का ध्यान भटकाया जाए और वो यूक्रेन के कब्जा वाले इलाकों को छोड़ दें और रूस को यूक्रेन में कमजोर किया जाए। रूस मानता है कि वह यूक्रेन में अपने सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य से समझौता किए बिना अपनी धरती पर खतरे को नियंत्रित कर सकता है।”

    गौरतलब है कि बीते 6 अगस्त को जब यूक्रेनी सेनाएं रूस के कुर्स्क शहर में घुसी, तब भी रूसी सैनिकों ने पोक्रोव्स्क और डोनेट्स्क के यूक्रेनी हिस्सों के आसपास अपना आक्रमण जारी रखा।

    कुर्स्क पर यूक्रेन की घुसपैठ को पुतिन ने कीव द्वारा डोनेट्स्क में रूसी अभियान को धीमा करने का एक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि कुर्स्क में घुसपैठ की घटनाओं के बावजूद रूस यूक्रेन में लगातार सफल हो रहा है।

    यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर कब्ज़ा करने के बाद पुतिन ने कुर्स्क में आक्रमण को बहुत कम महत्व देने की कोशिश की है।

    The post यूक्रेन को अपने शहर से खदेड़ने में पुतिन नाकाम क्यों? विश्व युद्ध II के बाद पहली बार रूस की ऐसी हार… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.