Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्रों को खतरा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा…

    By August 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्रों को खतरा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कई जगहों पर भारत विरोधी लहर भी देखने को मिल रही है।

    टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन करने आए कई लोगों ने सोमवार को भारतीय वीजा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद भारत ने बांग्लादेशी सरकार से  अपने वीजा केंद्रों के लिए अतिरक्त सुरक्षा की मांग की है।

    बांग्लादेश पुलिस के अधिकारियों ने इस सिलसिले मंगलवार को कहा कि ढाका में भारतीय राजनयिक क्षेत्र में सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं।

    आपको बता दें कि भारत सबसे ज्यादा वीजा बांग्लादेशी लोगों को ही देता है।

    भारत में पर्यटक वीजा के लिए आवेदन करने वाले कई लोगों ने केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। इस मामले के जानकार लोगों ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि किसी भी तरह की कोई तोड़फोड़ नहीं हुई थी।

    लेकिन प्रदर्शन हिंसक हो सकता था। हालांकि बाद में फिर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को वहां तैनात कर दिया गया है।

    विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर पूरे बांग्लादेश में सभी भारतीय केंद्रों के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, जिसके जवाब में विदेश मंत्रालय ने पुलिस को वहां कि सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया।

    एचटी से बात करते हुए ढाका पुलिस के प्रमुख ने बताया कि कल की घटना के बाद ढाका में सभी राजनयिक सुरक्षा केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी हुआ वायरल

    ढाका में भारतीय वीजा केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे वीजा आवेदकों का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया और फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोगों को भारत विरोधी नारे लगाते और भारत के वीजा की मांग करते हुए देखा जा सकता है।

    लोगों ने कहा कि सोमवार को हुए प्रदर्शनों के भारतीय केंद्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है। सत्ता परिवर्तन के बाद कुछ राजनीतिक दल और छात्र संगठन लगातार देश में भारत विरोधी भावनाओं के भड़काने का काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि ढाका में भारतीय वीजा केंद्र अभी केवल उन बांग्लादेशी नागरिकों को वीजा दे रहे हैं जो इलाज करवाने के लिए भारत की यात्रा करना चाहते हैं या फिर उन छात्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिन्होंने यूरोपीय देशों में अलग-अलग कॉलेजों में एडमिशन ले रखा है इन छात्रों को भारत आने की जरूरत इसलिए है क्योंकि कई यूरोपीय देशों के द्वारा नई दिल्ली से ही भारत और बांग्लादेश के लिए समान रूप से काम किया जाता है।

    The post बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्रों को खतरा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.