Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    ब्राह्मण जीन वाली बहस पर चेतन भगत भी बोले, अनुराधा तिवारी ने दिया तीखा जवाब…

    By August 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्राह्मण जीन वाली बहस पर चेतन भगत भी बोले, अनुराधा तिवारी ने दिया तीखा जवाब…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु की एक कॉन्टेंट मार्केटिंग कंपनी की सीईओ अनुराधा तिवारी के ‘ब्राह्मण जीन’ वाली टिप्पणी पर सोशल मीडिया में बहस तेज है।

    इस बीच लेखक चेतन भगत ने भी अपनी राय स्पष्ट की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि इससे हिंदू वोटों की एकता टूटेगी।

    अनुराधा तिवारी के ट्वीट को राजनीतिक मोड़ देते हुए चेतन भगत ने लिखा, ‘जितना ज़्यादा जाति का मुद्दा उठाया जाएगा, उतना ही हिंदू वोटों का एकीकरण टूटेगा। विपक्ष को यह बात समझ में आ गई है और वह यही खेल खेल रहा है। और हां, #BrahminGenes ट्रेंड भी हिंदू वोटों को ही बांटने वाला है। पता नहीं लोगों को इसका एहसास है या नहीं।’

    वहीं अनुराधा तिवारी इस मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं है। पहले उन्होंने #BrahminGenes वाला ट्वीट किया था तो वहीं अब एक फॉलोअप पोस्ट भी किया है।

    इसमें उन्होंने अपनी बात को और आगे बढ़ाया है। अनुराधा तिवारी ने लिखा, ‘ब्राह्मण आज अपना पूरा नाम बताने से भी डरते हैं।

    उनके खिलाफ बहुत नफरत फैलाई जा चुकी है। हमें सामाजिक न्याय के एक्टिविस्ट्स और नेताओं ने विलेन बना दिया है। हमने किसी का नुकसान नहीं किया है। हमें सरकार से कोई मदद नहीं मिलती। हम कठिन मेहनत करते हैं। फिर हमें अपनी जाति पर शर्मिंदा क्यों होना चाहिए।’

    Is hatred against Brahmins uniting Hindus?
    Is Reservation uniting Hindus?
    Is the Caste Census uniting Hindus?

    But when Brahmins decide to take a stand for themselves, suddenly, Hindu unity is in danger. https://t.co/uUvLlx4nQp

    — Anuradha Tiwari (@talk2anuradha) August 25, 2024

    अनुराधा तिवारी की पोस्ट ने दरअसल सोशल मीडिया की बहस को भी दो खेमों में बांट दिया। कुछ लोगों ने अनुराधा की पोस्ट को असंवेदनशील बताया तो कई लोगों ने इसे बहाने ही आरक्षण की बहस छेड़ दी।

    वहीं अब अनुराधा तिवारी ने चेतन भगत के उस ट्वीट पर भी जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने हिंदू वोटों के बंटने की बात कही थी। अनुराधा ने लिखा, ‘क्या ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत हिंदुओं को एक करती है? क्या आरक्षण हिंदुओं में एकता बढ़ाता है? या फिर जाति जनगणना हिंदुओं में एकता लाएगी?’

    सब गर्व कर सकते हैं तो ब्राह्मण ऐसा क्यों नहीं कर सकता

    इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में अनुराधा तिवारी ने लिखा कि बीते 24 घंटों में हजारों लोगों ने गर्व से खुद की ब्राह्मण पहचान बताई है।

    लेकिन कितने नेताओं ने ऐसा किया है। यह समय है, जब उन्हें ब्राह्मणों के साथ खड़ा होना चाहिए तो वे पीछे हट रहे हैं। क्या ब्राह्मणों से नफरत जानबूझकर फैलाई जा रही है? क्या ब्राह्मण क्षुद्र राजनीति के लिए बलि का बकरा बनाए जा रहे हैं।

    एक अन्य पोस्ट में अनुराधा ने लिखा,’प्राउड दलित, मुस्लिम, आदिवासी चलेगा। लेकिन प्राउड ब्राह्मण से दिक्कत है। पूरा सिस्टम ऐसा बनाया जा रहा है कि ब्राह्मण खुद के होने पर ही शर्म महसूस करे। यह समय है, जब नैरेटिव को बदलना होगा।’

    The post ब्राह्मण जीन वाली बहस पर चेतन भगत भी बोले, अनुराधा तिवारी ने दिया तीखा जवाब… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.