Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यूरोव फ्रांस में गिरफ्तार, अजरबैजान की कर रहे थे यात्रा…

    By August 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यूरोव फ्रांस में गिरफ्तार, अजरबैजान की कर रहे थे यात्रा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के संस्थापक और CEO पावेल ड्यूरोव को शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आपको बता दें कि रूस, यूक्रेन और सोवियत संघ के गणराज्यों में टेलीग्राम काफी प्रभावशाली है। इसका लक्ष्य अगले साल एक अरब यूजर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करना है।

    दुबई में इसकी स्थापना रूसी मूल के ड्यूरोव ने की थी। उन्होंने 2014 में अपने VK सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर विपक्षी नेताओं को ब्लॉक करने के सरकारी आदेश को मानने से इनकार कर दिया था। इस घटना के बाद उन्होंने रूस छोड़ दिया था। इस प्लेटफॉर्म को उन्होंने बाद में बेच दिया था।

    TF1 TV और BFM TV ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ड्यूरोव अपने निजी जेट से यात्रा कर रहे थे। उन्हें पहले फ्रांस में गिरफ्तारी वारंट दिया गया। यह जांच टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर केंद्रित थी।

    पुलिस का मानना है कि यही कारण है कि मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधि बढ़ गए हैं। टेलीग्राम की तरफ से अभी तक इस घटने पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

    रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद टेलीग्राम पर युद्ध की राजनीति के बारे में दोनों पक्षों से अनफ़िल्टर्ड और कभी-कभी ग्राफ़िक और भ्रामक कंटेंट का मुख्य स्रोत बन गया है।

    यह ऐप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और उनके अधिकारियों के लिए संचार का पसंदीदा साधन बन गया है। क्रेमलिन और रूसी सरकार भी अपने समाचारों को प्रसारित करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

    TF1 ने कहा कि ड्यूरोव अजरबैजान से यात्रा कर रहे थे। उसे लगभग स्थानीय समय के अनुसार रात के करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया।

    ड्यूरोव की संपत्ति

    फोर्ब्स के मुताबिक, ड्यूरोव के पास 15.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। कुछ सरकारों ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। टेलीग्राम के 90 करोड़ से अधिक यूजर हैं।

    The post टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यूरोव फ्रांस में गिरफ्तार, अजरबैजान की कर रहे थे यात्रा… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.