Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    यूक्रेन को उल्टा पड़ सकता है रूस पर हमला

    By August 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन को उल्टा पड़ सकता है रूस पर हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कीव। यूक्रेन ने रूस के कुस्र्क इलाके में घुसपैठ करके दुनिया को चौंका दिया। यूक्रेन ने दो सप्ताह में रूस के 1263 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ यूक्रेन ने दुनिया को बता दिया है कि रूस इस जंग में एकतरफा नहीं जीत सकता है। हालांकि, एक और मोर्चे पर लड़ाई शुरू करने से यूक्रेन की सेना बंट गई है। इससे यूक्रेन की अपनी रक्षा करने की क्षमता पर असर पड़ेगा। जानकारों का कहना है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की यह जीत कम समय के लिए है और हार में बदल सकती है। अभी यूक्रेन का फोकस कुस्र्क पर है, जिससे रूस को दोनेस्त्क के पोक्रोवस्क में आगे बढऩे का मौका मिल रहा है।
    राजनीतिक विशेषज्ञ तातियाना स्टैनोवाया कहती हैं कि रूस अपनी दुसरे विश्वयुद्ध की रणनीति अपना रहा है। उसकी यह रणनीति रही है कि वह पहले दुश्मन को अंदर आने देता है और फिर घेरकर हमला करता है। इस वजह से यूक्रेन का कुस्र्क अभियान जेलेंस्की के लिए उल्टा साबित हो सकता है। यूक्रेनी सेना के कमांडर-इन-चीफ ओलेक्सांद्र सिरस्की ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने रूस के कुस्र्क इलाके के 1,263 वर्ग किलोमीटर हिस्से पर कब्जा कर लिया है। हमारी सेना कुस्र्क में 28-35 किमी तक अंदर तक पहुंच गई है। रूस विश्लेषक जॉर्ज बैरोस के मुताबिक रूस पूरे 2024 में 1253 वर्ग किमी यूक्रेनी जमीन पर कब्जा कर पाया, वहीं यूक्रेन ने 2 हफ्तों में 1263 वर्ग किलोमीटर रूसी जमीन पर कब्जा कर लिया है। कुस्र्क में युद्ध बढऩे से यूक्रेन की गति कम हुई है। यूक्रेन ने पहले सप्ताह में 1000 वर्ग किमी पर कब्जा कर लिया था, लेकिन दूसरे सप्ताह में 263 वर्ग किमी पर ही कब्जा कर पाया है।
    मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला
    यूक्रेन मॉस्को को भी ड्रोन हमलों से निशाना बना रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने मास्को और उसके आसपास के इलाके में 11 ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि यह मॉस्को पर ड्रोन से हमला करने का अब तक की सबसे बड़ी कोशिश है। रूस ने मई 2023 में भी 8 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए थे।
     यूक्रेन से कोई बातचीत नहीं होगी
    रूस की सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि शांति के बारे में मध्यस्थों की बातचीत खत्म हो गई है, जिन्हें किसी ने नियुक्त नहीं किया था। कुस्र्क क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ का मतलब है कि जब तक यूक्रेन पूरी तरह से पराजित नहीं हो जाता, तब तक मॉस्को और कीव के बीच कोई बातचीत नहीं होगी।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.