Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    भाजपा में नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन? सर्वे में किस नेता ने योगी आदित्यनाथ को पीछे छोड़ा…

    By August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा में नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन? सर्वे में किस नेता ने योगी आदित्यनाथ को पीछे छोड़ा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रिकॉर्ड तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है।

    अब जब प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के अंत से पहले 75 वर्ष की आयु को पार कर जाएंगे, तो स्वाभाविक रूप से लोग इस बारे में विचार कर रहे हैं कि मोदी के बाद बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के लिए कौन से उम्मीदवार हो सकते हैं।

    इस सवाल ने न केवल राजनीतिक विश्लेषकों, बल्कि बीजेपी समर्थकों को भी सोचने पर मजबूर किया है कि “मोदी के बाद कौन?”

    अगस्त 2024 में जारी इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वे भाजपा में नरेंद्र मोदी के बाद किसे प्रधानमंत्री के रूप में देखना पसंद करेंगे।

    सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों की राय से कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जो भविष्य में मोदी की जगह ले सकते हैं।

    सर्वे से पता चलता है कि 25% से अधिक लोगों ने अमित शाह का समर्थन किया है।

    लोगों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी जैसे अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की तुलना में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में सबसे आगे रखा है।

    यानी सर्वे की मानें तो लोग नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर अमित शाह को उनका उत्तराधिकारी देखना पसंद करेंगे।

    लगभग 19% लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे स्थान पर रखा है। सर्वे के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भगवा पार्टी के भीतर शीर्ष स्थान के लिए तीसरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं, जिन्हें 13% वोट मिले हैं।

    इन तीनों नेताओं के बाद करीब 5-5 फीसदी वोटों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।

    हालांकि सर्वेक्षण में अमित शाह सबसे आगे हैं, लेकिन उनकी 25% अप्रूवल रेटिंग फरवरी 2024 और अगस्त 2023 में पिछले सर्वे की तुलना में गिरावट दर्शाती है।

    पिछले दो सर्वेक्षणों में 28% और 29% लोगों ने पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा नेताओं में अमित शाह को चुना था।

    The post भाजपा में नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन? सर्वे में किस नेता ने योगी आदित्यनाथ को पीछे छोड़ा… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.