Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर में रक्षाबंधन पर महादेवघाट में उमड़ा जनसैलाब, खारुन गंगा मैया की हुई महाआरती

    By August 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर में रक्षाबंधन पर महादेवघाट में उमड़ा जनसैलाब, खारुन गंगा मैया की हुई महाआरती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    22वीं बार श्रावण पूर्णिमा पर खारुन गंगा महाआरती की गई। रक्षाबंधन पर रायपुर के महादेवघाट में हुई आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। खारुन गंगा आरती का यह बंधन रक्षाबंधन के अवसर पर और भी अटूट रहा। जहां एक ओर शहरभर में राखी बंधवाने के लिए भाई-बहनों के मेल-जोल का सिलसिला चलता रहा। वहीं शाम 5 बजे से रायपुर के सांस्कृतिक केंद्र महादेव घाट ने भी दोबारा अपना दिव्य स्वरूप ग्रहण किया और खारुन गंगा महाआरती से अपनी दिव्य छटा बिखेरी।

    छत्तीसगढ़ करणी सेना प्रमुख एवं खारुन गंगा महाआरती समिति के संस्थापक वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में निरंतर दो वर्षों से हर पूर्णिमा की संध्या को होने वाली इस आरती में प्रशिक्षित ब्राह्मणों की ओर से पूरे विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ आरती की जाती है। कार्यक्रम के दौरान रायपुर के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट लल्लू महाराज के भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस महीने की आरती में प्रमुख यजमान की भूमिका में प्रसिद्ध समाजसेवी बजरंग अग्रवाल की उपस्थिति रही। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर बाबा हटकेश्वर महादेव के भक्तों का घाट पर तांता लगा रहा। बृहद संख्या में श्रद्धालुओं ने खारुन गंगा महाआरती में भाग लिया । आरती के बाद खीर प्रसादी ग्रहण किया। तोमर ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व सनातन धर्म के प्रसार, सामाजिक एकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए एक छोटे से विचार के साथ इस महाआरती की शुरुआत की थी। जिसने जनभागीदारी से देखते ही देखते इतना विशाल रूप ले लिया कि अपने नाम 4-4 विश्व कीर्तिमान दर्ज कर लिए है। छत्तीसगढ़ की कीर्ति विश्वभर में प्रसारित करने का सुदृढ़ माध्यम बन गई है। छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक पर्यटन के रूप में भी अब यह महाआरती जानी जाने लगी है।

    Related Posts

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    गरियाबंद में रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध खनन की कवरेज करने गए रिपोर्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कैमरा और ID छीने

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025

    विवादित मदर मेरी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, 2019 से हो चुका लाइसेंस निरस्त

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.