Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    दो दोस्तों को दरकिनार कर US ने की रूस की बड़ी मदद? यूक्रेन जंग में क्यों बना दुश्मन का सुरक्षा कवच…

    By August 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दो दोस्तों को दरकिनार कर US ने की रूस की बड़ी मदद? यूक्रेन जंग में क्यों बना दुश्मन का सुरक्षा कवच…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन-रूस के बीच करीब ढाई साल से चल रहे युद्ध में यूक्रेन पिछले कुछ दिनों से आक्रामक बना हुआ है।

    यूक्रेनी सेना तेजी से रूसी क्षेत्रों में घुसती चली जा रही है। कुर्स्क इलाके पर कब्जा करने और इलाके में 1000 किलोमीटर तक अंदर चले जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों के दाखिल होने का मकसद वहां एक ‘बफर जोन’ बनाना है, ताकि मॉस्को को सीमा पार और हमले करने से रोका जा सके।

    जेलेंस्की ने कुर्स्क क्षेत्र में 6 अगस्त को शुरू किए गए इस साहसिक अभियान की मंशा पहली बार स्पष्ट रूप से जाहिर की है। पहले उन्होंने कहा था कि अभियान का मकसद सीमावर्ती सुमी क्षेत्र में लोगों को रूस की ओर से लगातार जारी गोलाबारी से बचाना है।

    इस बीच, अमेरिका ने यूक्रेन को झटका देते हुए रूसी क्षेत्रों के अंदर स्टॉर्म शैडो मिसाइल का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है।

    यूक्रेन लंबे समय से अमेरिका से बार-बार अपील कर रहा था कि ATACMS और स्टॉर्म शैडो मिसाइल जैसे लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल करने की इजाजत दे लेकिन अमेरिका ने इन हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रखा है।

    हाल ही में एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि वॉशिंगटन ने ब्रिटेन के उस अनुरोध को भी ठुकरा दिया है, जिसमें लंदन ने कीव को रूस के खिलाफ ATACMS और स्टॉर्म शैडो मिसाइल जैसे लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल करने की इजाजत देने की पैरवी अमेरिका से की थी। ब्रिटिश सरकार ने एक महीने पहले ही अमेरिका से यूक्रेन पर इन हथियारों के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का अनुरोध किया था।

    द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा लंबी रेंज के हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का मकसद रूस के अंदर भीषण हमलों को रोकना है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा कर अमेरिका ने एक तरह से रूस की मदद की है लेकिन यूक्रेन को रूस के अंदर आगे बढ़ने से रोक दिया है।

    यूक्रेनी सेना ने हाल ही में रूस के कुर्स्क ओब्लास्ट में बड़ी घुसपैठ की। एक सप्ताह से अधिक समय पहले शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र के भीतर दो जिलों के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका एक तरफ कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ की समीक्षा करवा रहा है तो दूसरी तरफ मित्र देशों से इस पर नफा-नुकसान की चर्चा कर रहा है कि स्टॉर्म शैडो मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत देने से क्या असर पड़ सकता है।

    क्या है स्टॉर्म शैडो मिसाइल

    स्टॉर्म शैडो मिसाइल लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। यह यूक्रेनी भूमि से सी लॉन्च कर रूस के बीतर के सैन्य प्रतिष्ठानों को जमींदोज कर सकता है।

    इस मिसाइल की रेंज लगभग 560 किलोमीटर (लगभग 350 मील) है।

    1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में मुख्य रूप से ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स और फ्रांस की एयर फोर्स द्वारा इसे डेवलप किया गया था।

    यह GPS से लैस मिसाइल है जो खराब मौसम में भी लक्ष्य तक पहुंचने और उसे भेदने में कारगर है।

    The post दो दोस्तों को दरकिनार कर US ने की रूस की बड़ी मदद? यूक्रेन जंग में क्यों बना दुश्मन का सुरक्षा कवच… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.